7.8 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedपाकिस्तान में बिक रहा नसीरुद्दीन की किताब का अवैध ट्रांसलेशन, एक्टर बोले-...

पाकिस्तान में बिक रहा नसीरुद्दीन की किताब का अवैध ट्रांसलेशन, एक्टर बोले- लूंगा एक्शन

Published on

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर नसीरुद्दीन शाह की किताब ‘And Then One Day: A Memoir'(हिंदी टाइटल- और फिर एक दिन), किसी एक्टर की लिखी सबसे बेहतरीन किताबों में से एक मानी जाती है. लेकिन अब नसीरुद्दीन ने अपनी इस किताब को लेकर एक परेशानी शेयर की है. और उनकी इस परेशानी की वजह है पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान. सोशल मीडिया पार एक पोस्ट शेयर करते हुए नसीरुद्दीन शाह ने बताया है कि उनकी किताब को एक अवैध उर्दू ट्रांसलेशन के साथ पाकिस्तान में बेचा जा रहा है. उन्होंने कहा कि वो मामले पर कानूनी एक्शन भी लेने जा रहे हैं.

पाकिस्तान में नसीरुद्दीन शाह के साथ पंगा
73 साल के नसीरुद्दीन ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान में उनकी किताब को लेकर चल रही धांधली के बारे में जानकारी दी. अपनी फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘सामने आया है कि मेरी संस्मरणों की किताब ‘And Then One Day’ का एक अवैध उर्दू ट्रांसलेशन पाकिस्तान में छपा है और बिक रहा है. मैं ये स्पष्ट करना चाहता हूं कि इस ट्रांसलेशन से मेरा कोई लेना देना नहीं है और इसकी बिक्री रोकने के लिए मेरा इरादा कानूनी कार्रवाई करने का भी है. मैं वहां के अपने दोस्तों से रिक्वेस्ट करता हूं कि वो ये किताब खरीदने से बचें.’

नसीरुद्दीन ने पाकिस्तान में प्रमोट की थी अपनी किताब
फरवरी 2015 में नसीरुद्दीन शाह अपनी किताब प्रमोट करने पाकिस्तान भी गए थे. अपने पाकिस्तान टूर से लौटने के बाद एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘पाकिस्तान में लोग मुझे खूब प्यार करते हैं. हमारे शाहरुख खान और सलमान जैसे स्टार्स के लिए तो वो पागल हैं. लेकिन मुझे पाकिस्तान में अपने लिए और मुझ जैसे एक्टर्स ओम पुरी और फारुख शेख के लिए एक आदर भरा लगाव महसूस हुआ. पाकिस्तान में मुझे बहुत स्पेशल फील होता है.’

नसीरुद्दीन शाह के करियर की बात करें तो वो पिछले साल विशाल भारद्वाज की वेब सीरीज ‘चार्ली चोपड़ा’ और उनके बेटे, आकाश भारद्वाज की फिल्म ‘कुत्ते’ में नजर आए थे. जल्द ही इमरान हाशमी के साथ वेब सीरीज ‘शोटाइम’ में नजर आएंगे. हाल ही में वो अपने एक वायरल वीडियो के लिए सुर्खियों में थे. इस वीडियो में वो एयरपोर्ट पर अपने साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़े लोगों पर गुस्सा करते नजर आए थे. नसीरुद्दीन शाह वीडियो में इन फैन्स से बोलते दिखे थे ‘सारा मूड खराब कर दिया.’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...