15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेलस्वाभिमान से बड़ा कुछ नहीं... हनुमा विहारी ने अचानक छोड़ी आंध्र टीम,...

स्वाभिमान से बड़ा कुछ नहीं… हनुमा विहारी ने अचानक छोड़ी आंध्र टीम, तो ‘दोषी’ ने जंग छेड़ दी

Published on

नई दिल्ली:

भारतीय टीम से बाहर चल रहे हनुमा विहारी रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं। रणजी सीजन की शुरुआत में वह आंध्र क्रिकेट टीम के कप्तान थे। लेकिन दूसरे मैच से ठीक पहले विहारी कप्तानी से हट गए थे। अब क्वार्टर फाइनल में आंध्र की टीम हारकर बाहर हो गई है। इसके बाद हनुमा विहारी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। विहारी का कहना है कि नेता के बेटे को डांटने की वजह से उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था। इसके साथ ही विहारी ने साफ कर दिया कि वह अब आंध्र क्रिकेट टीम के लिए नहीं खेलेंगे।

हनुमा विहारी ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
हनुमा विहारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसके बारे में जानकारी दी। विहारी ने लिखा, ‘बंगाल के खिलाफ पहले गेम में मैं कप्तान था, उस गेम के दौरान मैं 17वें खिलाड़ी पर चिल्लाया और उसने अपने पिता (जो एक नेता हैं) से शिकायत की, बदले में उसके पिता ने एसोसिएशन से मेरे खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। हालांकि, हमने पिछले साल की फाइनलिस्ट बंगाल के खिलाफ 410 रन का पीछा किया था, लेकिन मुझे बिना किसी गलती के कप्तानी से इस्तीफा देने के लिए कहा गया।’

अब आंध्रा के लिए नहीं खेलेंगे विहारी
हनुमा विहारी ने अंत में लिखा कि वह अब कभी आंध्रा के लिए नहीं खेलेंगे। विहारी ने लिखा- मैंने फैसला किया है कि मैं आंध्रा के लिए कभी नहीं खेलूंगा जहां मैंने अपना आत्मसम्मान खो दिया है। मुझे टीम से प्यार है। जिस तरह से हम हर सीजन में बढ़ रहे हैं, मुझे वह पसंद है लेकिन एसोसिएशन नहीं चाहती कि हम आगे बढ़ें।

विकेटकीपर ने दिया जवाब
हनुमा विहारी ने यहां किसी का नाम नहीं लिखा लेकिन टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएन पृथ्वीराज ने जवाब देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने लिखा- मैं वह आदमी हूं जिसे आप उस कमेंट बॉक्स में खोज रहे हैं। आप लोगों ने जो कुछ भी सुना वह बिल्कुल झूठ है, खेल से बढ़कर कोई नहीं है और मेरा स्वाभिमान किसी भी चीज से बहुत बड़ा है। किसी भी मंच पर व्यक्तिगत हमले और अभद्र भाषा अस्वीकार्य है। टीम में हर कोई जानता है कि उस दिन क्या हुआ था। इस सहानुभूति के खेल को आप जैसे चाहें खेलें।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...