11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत की बड़ी तैयारी... मंगल पर उतरेगा मंगलयान-2, ISRO उड़ाएगा हेलिकॉप्टर

भारत की बड़ी तैयारी… मंगल पर उतरेगा मंगलयान-2, ISRO उड़ाएगा हेलिकॉप्टर

Published on

नई दिल्ली,

ISRO इस समय अपने अगले मंगलयान मिशन के कॉन्सेप्ट पर काम कर रहा है. इस बार मंगलयान सिर्फ मंगल ग्रह का चक्कर नहीं लगाएगा. बल्कि चांद की सतह पर लैंड करेगा. इसरो मंगलयान लैंडर के साथ नासा की तरह हेलिकॉप्टर भी भेजेगा. यह हेलिकॉप्टर इंजीन्यूटी की तरह होने की संभावना है.

इससे पहले भारत ने साल नवंबर 2013 में मंगलयान यानी Mars Orbiter Mission (MOM) भेजा था. जो सितंबर 2014 में लैंड हुआ था. यह यान मंगल ग्रह के चारों तरफ चक्कर लगाने वाला स्पेसक्राफ्ट था. इसने उम्मीद से ज्यादा काम किया. साल 2022 में इससे संपर्क टूट गया.

विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के स्पेस फिजिक्स लेबोरेटरी के साइंटिस्ट जयदेव प्रदीप ने हाल ही में एक वेबिनार में बताया कि इसरो मंगल ग्रह पर हेलिकॉप्टर भेजने की तैयारी कर रहा है. इस बार इसरो मंगल ग्रह की सतह पर लैंडिंग कराएगा. ताकि सतह पर टिक कर पेलोड्स साइंटिफिक जांच कर सकें. हेलिकॉप्टर से हवाई सर्वे किया जा सके.

इसरो का हेलिकॉप्टर करेगा इतने सारे काम
इसरो के ड्रोन हेलिकॉप्टर में टेंपरेचर सेंसर, ह्यूमिडिटी सेंसर, प्रेशर सेंसर, विंड स्पीड सेंसर, इलेक्ट्रिक फील्ड सेंसर, ट्रेस स्पीसीज सेंसर और डस्ट सेंसर होगे. साथ ही यह हवा में उड़ते समय एयरोसोल की जांच भी करेगा. यह 328 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर सकेगा. जबकि नासा का हेलिकॉप्टर अधिकतम 79 फीट तक जा पाया था.

नासा के इंजीन्यूटी ने कुल 17 km उड़ान भरी
नासा के हेलिकॉप्टर इंजीन्यूटी ने अपने पूरे मिशन के दौरान कुल दो घंटे की उड़ान भरी. कुल मिलाकर 17 किलोमीटर की दूरी तय की. इंजीन्यूटी हेलिकॉप्टर मंगल ग्रह पर पर्सिवरेंस रोवर के साथ जेजेरो क्रेटर में फरवरी 2021 में उतरा था. तब तक यह नहीं पता था कि मंगल ग्रह के हल्के वायुमंडल में उड़ान संभव है या नहीं.

चीन भी कर रहा है मार्स ड्रोन भेजने की तैयारी
लेकिन 1.8 किलोग्राम वजनी इंजीन्यूटी ने मंगल ग्रह पर 72 बार उड़ान भरी. जनवरी 2024 में इसके रोटर ब्लेड्स ने काम करना बंद कर दिया था. अब यह हेलिकॉप्टर मंगल ग्रह की सतह पर उतर गया है. ऐसा नहीं है कि सिर्फ भारत ही इंजीन्यूटी से प्रेरित है. बल्कि चीन भी मंगल ग्रह पर ड्रोन्स भेजने की तैयारी कर रहा है. ताकि मंगल ग्रह से सैंपल लाया जा सके.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...