11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयआप नहीं तो हम करेंगे... इंडियन कोस्ट गार्ड में महिलाओं को परमानेंट...

आप नहीं तो हम करेंगे… इंडियन कोस्ट गार्ड में महिलाओं को परमानेंट कमीशन नहीं देने पर नाराज सुप्रीम कोर्ट

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि वह इस बात को सुनिश्चित करें इंडियन कोस्ट गार्ड में महिलाओं को परमानेंट कमीशन दिया जा सके। महिलाओं को परमानेंट कमीशन देने के मामले में पीछे नहीं छोड़ा जा सकता है। शीर्ष अदालत ने कहा कि अगर आप (केंद्र की मोदी सरकार) नहीं करेंगे तो हम करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुाई वाली बेंच के सामने अटॉर्नी जनरल ने कहा कि शॉर्ट सर्विस कमीशन से परमानेंट कमीशन देने में कुछ ऑपरेशनल दिक्कतें हैं। इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि 2024 में इस तरह की बातों का मतलब नहीं रह गया है। महिलाओं को नहीं छोड़ा जा सकता है।

एक मार्च तक टली सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर आप इस मामले में नहीं करेंगे तो हम करेंगे। अदालत ने कहा कि इस मामले को आप देखें। सुप्रीम कोर्ट ने इंडियन कोस्ट गार्ड में महिला ऑफिसरों को परमानेंट कमीशन नहीं देने के मसले पर दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार के प्रति नाराजगी जताई और कहा कि अगर आप इस मामले में नहीं करेंगे तो हम करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई एक मार्च के लिए टाल दी है।सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की इस बात को लेकर खिंचाई की थी कि इंडियन कोस्ट गार्ड द्वारा महिला अफसरों को परमानेंट कमीशन नहीं दिया गया।

महिलाओं के परमानेंट कमीशन की मांग
सुप्रीम कोर्ट में एक महिला अधिकारी की ओर से अर्जी दाखिल कर परमानेंट कमीशन की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि आप जहां नारी शक्ति की बात कर रहे हैं तो आपको यहां इसे दिखाना चाहिए। आपको ऐसी पॉलिसी लानी चाहिए जो महिलाओं को निष्पक्ष तरीके से देखे। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने कहा था कि क्या आपने (केंद्र) बबीता पुनिया का जजमेंट नहीं देखा। नेवी में जब महिलाएं हो सकती हैं तो फिर कोस्ट गार्ड में क्यों नहीं। सीमा पर महिलाएं रक्षा में लगी हुई हैं तो कोस्ट गार्ड पर क्यों नहीं। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया था कि क्या केंद्र अभी भी पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रही है जबकि सुप्रीम कोर्ट ने थल, जल और वायु सेना में महिला अधिकारियों को परमानेंट कमीशन देने संबंधित जजमेंट दे चुका है। सुप्रीम कोर्ट एक मार्च को आगे की सुनवाई करेगा।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...