9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयस्वीडन की नाटो सदस्यता तय, लड़ाकू विमान डील के बाद हंगरी ने...

स्वीडन की नाटो सदस्यता तय, लड़ाकू विमान डील के बाद हंगरी ने दी मंजूरी, रूस की बढ़ेगी टेंशन

Published on

हेलसिंकी

हंगरी की मंजूरी के बाद स्वीडन का नाटो सदस्य बनना अब तय हो गया है। हंगेरियन संसद के प्रेस कार्यालय ने कहा कि सोमवार को नाटो में शामिल होने के लिए स्वीडन की बोली को भारी मंजूरी दे दी गई है। इससे लगभग दो साल की गहन बातचीत के बाद इस नॉर्डिक राष्ट्र के गठबंधन में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। इसे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस मंजूरी से कुछ दिन पहले ही स्वीडन और हंगरी के बीच चार ग्रिपेन लड़ाकू विमान को खरीदने को लेकर समझौता हुआ था। स्वीडन की नाटो सदस्यता पर हंगरी के अलावा तुर्की ने भी अडंगा लगाया था, जिसे अमेरिका के साथ एफ-16 लड़ाकू विमानों की डील के बाद हटा दिया था।

हंगरी की मंजूरी पर स्वीडन ने जताई खुशी
स्वीडन की नाटो सदस्यता के लिए हंगेरियन संसद से अनुमोदन प्राप्त करना अंतिम बाधा थी। मतदान करने वाले हंगेरियन संसद के 194 सदस्यों में से केवल छह ने स्वीडन की नाटो सदस्यता को अस्वीकार कर दिया। वोट के तुरंत बाद स्वीडिश प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन ने एक्स (ट्विटर) पर कहा, “आज एक ऐतिहासिक दिन है।” “स्वीडन यूरो-अटलांटिक सुरक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार है।” अमेरिका नाटो का संरक्षक है। ऐसे में अमेरिका के साथ अपना विलय पत्र जमा करने के बाद स्वीडन औपचारिक रूप से गठबंधन में शामिल हो जाएगा। नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने पुष्टि की कि स्वीडन अब गठबंधन में शामिल हो जाएगा क्योंकि सभी सहयोगियों ने इसमें शामिल होने के लिए स्वीडन की बोली को मंजूरी दे दी है।

नाटो के सदस्य देशों को जानें
स्वीडन की सदस्यता के साथ नाटो के सदस्य देशों की संख्या 32 हो जाएगी। वर्तमान में नाटो का सबसे नया सदस्य फिनलैंड है, जो पिछले साल 31वां सदस्य बना था। वर्तमान में नाटो के सदस्य देशों में अल्बानिया (2009), बेल्जियम (1949), बुल्गारिया (2004), कनाडा (1949), क्रोएशिया (2009), चेक रिपब्लिक (1999), डेनमार्क (1949), एस्टोनिया (2004), फ़िनलैंड (2023), फ़्रांस (1949), जर्मनी (1955), ग्रीस (1952), हंगरी (1999), आइसलैंड (1949), इटली (1949), लातविया (2004), लिथुआनिया (2004), लक्ज़मबर्ग (1949), मोंटेनेग्रो (2017), नीदरलैंड (1949),उत्तरी मैसेडोनिया (2020), नॉर्वे (1949), पोलैंड (1999), पुर्तगाल (1949), रोमानिया (2004), स्लोवाकिया (2004), स्लोवेनिया (2004), स्पेन (1982), तुर्किये (1952), यूनाइटेड किंगडम (1949) और अमेरिका (1949) हैं।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...