9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजर्मनी ने चली ऐसी सीक्रेट चाल, भारत और रूस दोस्‍ती में आ...

जर्मनी ने चली ऐसी सीक्रेट चाल, भारत और रूस दोस्‍ती में आ सकता है तनाव, जानें क्‍यों भड़क सकते हैं पुत‍िन

Published on

बर्लिन/मास्‍को

जर्मनी ने भारत के साथ तोप के गोले खरीदने के लिए एक गोपनीय बातचीत शुरू की है। ये तोप के गोले यूक्रेन को दिए जाने हैं। जर्मन अखबार स्पिगेल ने अपनी एक रिपोर्ट में यह बड़ा दावा किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मध्‍यस्‍थों के जरिए हथियारों की खरीदने की संभावना पर भी व‍िचार किया जा रहा है। अखबार ने सूत्रों के हवाले से कहा कि भारत के पास लाखों की तादाद में तोप के गोले हथियारों के गोदाम में पड़े हुए हैं। वहीं भारत ने अभी भी जर्मनी को तोप के गोले देने के बारे में अनिच्‍छा जताई है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि भारत और रूस के बीच दोस्‍ती दशकों पुरानी है और आज भी भारत के करीब 65 फीसदी हथियार रूसी मूल के हैं।

यही वजह है कि जर्मनी चाहता है कि मध्‍यस्‍थों के जरिए भारत यूक्रेन को यह तोप के गोले मुहैया कराए। वहीं भारत के अलावा जर्मनी अरब देशों के साथ भी इस तरह के तोप के गोले की डील करना चाहता है। कई अरब देशों के पास बहुत बड़ी तादाद में तोप के गोले मौजूद हैं। जर्मनी भारत और अरब देशों की मदद से यूक्रेन के हथियारों के खाली पड़े गोदाम को फिर से भरना चाहता है। हाल ही में जर्मनी ने अरबों डॉलर के सैन्‍य मदद को मंजूरी दी है। इसमें स्‍वचालित तोपें भी शामिल हैं। जर्मनी अपने भंडार से भी यूक्रेन को तोप के गोले भेज रहा है।

जर्मनी का ऑफर, रूस पर दुविधा में फंसा भारत
विश्‍लेषकों का कहना है कि अगर यह घटनाक्रम भारत को एक चुनौतीपूर्ण स्थिति में डाल सकता है। यूक्रेन युद्ध के बाद भी भारत और रूस के रिश्‍ते लगातार नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। भारत और रूस के बीच व्‍यापार ने सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यही नहीं भारत को रूस ने अरबों डॉलर का तेल बेचा है। भारत और रूस के बीच हथियारों की डील और आपूर्ति भी हुई है। भारत ने रूस से एस 400 लिया है। माना जा रहा है कि अमेरिका के सैन्‍य मदद के संसद में फंस जाने की वजह से अब यूरोपीय देशों को भारत और अरब देशों से गुहार लगानी पड़ रही है।

यूक्रेन की सेना को हाल ही में करारी शिकस्‍त का सामना करना पड़ा और उन्‍हें अवदिविका शहर से पीछे हटना पड़ा है। रूस ने इस शहर के हर कोने को तोप के गोले से पाट दिया था। जर्मनी मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि जर्मनी के बर्लिन शहर में एक अनौपचारिक बैठक में, यूरोपीय राजनयिकों और अधिकारियों ने यूक्रेन के लिए गोला-बारूद प्राप्त करने के प्रस्ताव पर चर्चा की, जिसमें भारत के भंडार को एक संभावित समाधान के रूप में उल्लेखित किया गया। हालांकि भारत सरकार जर्मनी की इस मांग पर अब दुविधा का सामना कर रही है क्योंकि वह दशकों से चले आ रहे रूस के साथ मजबूत संबंध को बनाए रखना चाहती है।

जर्मनी इस रास्‍ते भारत से चाह रहा तोप के गोले
इसी बैठक में एक सुझाव यह दिया गया कि जर्मनी बिचौलियों के माध्यम से भारत से गोला-बारूद प्राप्त करे। भारत, ऐतिहासिक रूप से तटस्थ रुख रखते हुए, पश्चिमी देशों के दबाव का सामना कर रहा है। वहीं भारत ने रूस के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों को प्राथमिकता देना जारी रखे हुए है। रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों के बावजूद, भारत रियायती कीमतों पर रूसी तेल का एक महत्वपूर्ण खरीदार बना हुआ है। भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने हाल ही में जर्मनी की अपनी यात्रा के दौरान रूस के साथ भारत के संबंधों के महत्व पर प्रकाश डाला था।

जयशंकर ने जोर देकर कहा कि जहां यूरोप ऊर्जा खरीद के लिए मध्य पूर्व की ओर रुख कर रहा है, वहीं भारत रूस के साथ वैसा व्यवहार नहीं कर सकता है। जयशंकर ने बताया कि प्रत्येक देश का संबंध पिछले अनुभवों पर आधारित होता है और रूस ने कभी भी भारत के हितों को नुकसान नहीं पहुंचाया है। अन्य देशों के विपरीत रूस के साथ भारत के संबंध हमेशा स्थिर और विश्वसनीय रहे हैं। जयशंकर ने पाकिस्‍तान को हथियार देने के लिए भी जमकर फटकार लगाई थी। बता दें कि अमेरिकी कांग्रेस के रुख से यूक्रेन को कुछ हफ्तों के भीतर हथियारों की भयावह कमी का सामना करना पड़ सकता है।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...