9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदुनिया के संकटों में फेल हो रहा संयुक्‍त राष्‍ट्र, यूक्रेन युद्ध का...

दुनिया के संकटों में फेल हो रहा संयुक्‍त राष्‍ट्र, यूक्रेन युद्ध का हवाला दे भारत की बेटी ने सुरक्षा परिषद को जमकर सुनाया

Published on

संयुक्त राष्ट्र

भारत ने दुनियाभर में फेल साबित हो रहे संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद पर एक बार‍ फिर से जोरदार निशाना साधा है और सुधारों की मांग को बुलंद किया है। भारत ने बहुपक्षवाद को प्रभावी बनाने के लिए पुराने ढांचों में सुधार की आवश्यकता पर जोर देते हुए सवाल किया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद दो साल से लगातार जारी रूस-यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने में ‘पूर्णतया निष्प्रभावी’ क्यों रही। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए यूक्रेन युद्ध के दो साल पूरे होने पर संयुक्त राष्ट्र महासभा की पूर्ण बैठक में यह सवाल किया। कंबोज ने कहा, ‘संघर्ष दो साल से लगातार जारी है। ऐसे में संयुक्त राष्ट्र सदस्यों को थोड़ा रुककर स्वयं से दो अहम सवाल पूछने चाहिए।’

रुचिरा कंबोज ने कहा, ‘क्या हम किसी संभावित, स्वीकार्य समाधान के करीब हैं? और यदि नहीं, तो ऐसा क्यों है कि संयुक्त राष्ट्र प्रणाली, विशेष रूप से इसके प्रमुख अंग- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने का जिम्मा दिया गया है? वह इस जारी संघर्ष के समाधान में पूरी तरह से निष्प्रभावी क्यों रहा है?’ महासभा ने पिछले शुक्रवार को ‘यूक्रेन के अस्थायी रूप से कब्जे वाले क्षेत्रों में स्थिति’ पर चर्चा की थी। कंबोज ने सोमवार को इस चर्चा के फिर से शुरू होने पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा कि बहुपक्षवाद को प्रभावी बनाने के लिए ‘पुरानी एवं पुरातन संरचनाओं में सुधार और उनके पुनर्निमाण की आवश्यकता है, अन्यथा उनकी विश्वसनीयता हमेशा कम होती रहेगी और जब तक हम इस प्रणालीगत दोष को दूर नहीं कर लेते, हम निष्प्रभावी बने रहेंगे।’

भारत कर रहा ग्‍लोबल साउथ के देशों की मदद
भारतीय राजदूत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस बयान को दोहराया कि यह ‘युद्ध का युग’ नहीं है। मोदी ने सितंबर 2022 में समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के मौके पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात के दौरान यह बात कही थी। कंबोज ने महासभा में कहा कि भारत यूक्रेन में स्थिति को लेकर लगातार चिंतित है। उन्होंने कहा, ‘हमने लगातार यह रुख अपनाया है कि कोई भी समाधान मानव जीवन की कीमत पर कभी नहीं निकल सकता। शत्रुता और हिंसा का बढ़ना किसी के हित में नहीं है।’ उन्होंने कहा कि भारत ने शुरू से ही आग्रह किया है कि शत्रुता को शीघ्र समाप्त करने और बातचीत एवं कूटनीति के रास्ते पर तत्काल वापसी के लिए सभी प्रयास किए जाने चाहिए। कंबोज ने इस बात पर जोर दिया कि संघर्षों और मतभेदों को सुलझाने के लिए बातचीत ही ‘एकमात्र रास्ता’ है, भले ही यह रास्ता वर्तमान में कितना भी दुर्गम क्यों न लगे।

उन्होंने कहा, ‘हमें ऐसे कदमों से बचने की जरूरत है जो बातचीत और बातचीत की संभावना को खतरे में डालते हैं।’ कंबोज ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष के प्रति भारत का दृष्टिकोण जन-केंद्रित रहेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत यूक्रेन को मानवीय सहायता और आर्थिक संकट का सामना कर रहे ‘ग्लोबल साउथ’ में अपने कुछ पड़ोसियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रहा है। ‘ग्लोबल साउथ’ में अल्प विकसित और विकासशील देश आते हैं जिनमें से अधिकतर दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित हैं। कंबोज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को विकास संबंधी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए साझा उद्देश्यों और इन उद्देश्यों को हासिल करने के लिए आवश्यक साझेदारी एवं सहयोग पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...