7.8 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedइटली से भारतीयों के लिए खुशखबरी, 151,000 लोगों को नौकरी का मौका,...

इटली से भारतीयों के लिए खुशखबरी, 151,000 लोगों को नौकरी का मौका, जानें क्‍या हैं शर्तें

Published on

रोम:

यूरोप के सबसे औद्योगिकृत देशों में से एक इटली श्रमिकों की कमी का सामना कर रहा है। इस कारण इटली ने विदेशी नागरिकों को 151,000 वर्क परमिट उपलब्ध कराए हैं। ये श्रमिक दुनियाभर के देशों से काम करने के लिए इटली बुलाए जाएंगे। वहीं, गैर-मौसमी श्रमिकों के लिए कम से कम 61,250 कार्य परमिट आरक्षित किए गए हैं, जबकि स्व-रोज़गार विदेशी श्रमिकों के लिए 700 स्थान आरक्षित हैं। इटली के इस वर्क परमिट का सबसे ज्यादा फायदा भारत को हो सकता है। भारत पूरी दुनिया में स्किल्ड और अनस्किल्ड वर्कफोर्स उपलब्ध कराने के मामले में अव्वल देशों में से एक है।

इटली में नौकरी के लिए शर्तें क्या हैं
वाई-एक्सिस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि विदेशी कामगारों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर वर्क परमिट दिया जाएगा। इसका तात्पर्य यह है कि जो उम्मीदवार पहले आवेदन करते हैं वे परमिट सुरक्षित कर सकते हैं और सभी आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं। इतालवी सरकार ने गैर-मौसमी श्रमिकों की दो श्रेणियों के लिए कम से कम 89,050 कोटा स्थानों की घोषणा की है। जिन देशों के इटली के साथ द्विपक्षीय या प्रवासन समझौते हैं, उनके गैर-मौसमी कर्मचारी 18 मार्च से वर्क परमिट के लिए आवेदन कर सकेंगे। जिन देशों का इटली के साथ कोई समझौता नहीं है, उनके गैर-मौसमी कर्मचारी 21 मार्च से अपने वर्क परमिट आवेदन जमा कर सकते हैं।

इटली में सबसे ज्यादा किसकी मांग
इटली को डॉक्टरों, नर्सों और फिजियोथेरेपिस्ट जैसे सबसे अधिक मांग वाले व्यवसायों में अत्यधिक कुशल श्रमिकों की भी आवश्यकता है। भारत में ऐसे उम्मीदवारों क संख्या करोड़ों में है। ऐसे में भारत के योग्य उम्मीदवारों को सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है। पहले से ही दुनियाभर के देशों में भारत के डॉक्टर, नर्स और फिजियोथेरेपिस्ट सर्विस कर रहे हैं। ऐसे में इटली के रूप में उनके पास नया विकल्प भी उपलब्ध होगा।

भारतीय कामगारों की दुनियाभर में मांग
भारत के कामगारों की मांग पूरी दुनिया में बढ़ रही है। पिछले साल ही इजरायल ने बड़ी संख्या में भारतीय कामगारों को अपने देश नौकरी के लिए आमंत्रित किया था। लंबी बातचीत के बाद भारतीय श्रमिकों का जत्थे इजरायल पहुंचने भी शुरू हो गए हैं। इसके अलावा ताइवान ने भी भारत के साथ श्रमिकों को लेकर समझौता किया है। इसके तहत बड़ी संख्या में भारतीय श्रमिक ताइवान में काम करने जाएंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...