18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेलबेन फोक्स को इस भारतीय खिलाड़ी पर हुआ 'मैन क्रश', कप्तान बेन...

बेन फोक्स को इस भारतीय खिलाड़ी पर हुआ ‘मैन क्रश’, कप्तान बेन स्टोक्स ने किया खुलासा

Published on

नई दिल्ली

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने हारी हुई बाजी मार ली। इसका श्रेय काफी हद तक भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को जाता है। दोनों पारियों में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इसके अलावा उन्होंने अपनी विकेटकीपिंग से भी सबको प्रभावित किया। उन्होंने सबको अपना दीवाना बना दिया। यहां तक कि इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स और कप्तान बेन स्टोक्स भी जुरेल की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।

बेन फोक्स का मैन क्रश हैं ध्रुव जुरेल
भारत के चौथा टेस्ट जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने ध्रुव जुरेल की जमकर सरहाना की। उन्होंने कहा कि बेन फोक्स को ध्रुव जुरेल इतने पसंद आए कि वो उनके मैन क्रश बन गए हैं। बेन स्टोक्स ने कहा, ‘ दोनों पारियों में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की। उनकी कीपिंग देखने लायक थी। मुझे लगता है कि बेन फोक्स का ध्रुव जुरेल पर मैन क्रश है।

ध्रुव जुरेल ने चौथे टेस्ट में बचाई भारत की लाज
ध्रुव जुरेल रांची में अपना दूसरा ही टेस्ट खेल रहे थे। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी कर 353 रन बोर्ड पर लगाए थे। एक समय भारत के 7 विकेट 180 रन के अंदर गिर गए थे। जुरेल को टेलेंडर्स के साथ बल्लेबाजी करनी थी। उन्होंने कुलदीप यादव के साथ 8वें विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की। इसके अलावा उन्होंने खुद 149 गेंदों का सामना कर 90 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इसके बाद दूसरी इनिंग में भी उन्होंने नाबाद 39 रन बनाए और भारत को मैच जिताकर ही पविलियन लौटे। उन्हें अपने इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। ध्रुव जुरेल भारत के लिए अगली बड़ी चीज बन सकते हैं।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...