9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजापान में आबादी का बड़ा संकट, बच्चों की संख्या में रिकॉर्ड कमी,...

जापान में आबादी का बड़ा संकट, बच्चों की संख्या में रिकॉर्ड कमी, 90 साल में शादियों में सबसे बड़ी गिरावट

Published on

टोक्यो:

जापान के सामने आज के समय जनसंख्या का संकट है। जापान में जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या में लगातार आठवें साल गिरावट देखने को मिली है। पिछले साल की तुलना में इसमें रिकॉर्ड गिरावट देखी गई। मंगलवार को जारी किए गए प्रारंभिक सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जन्मों की संख्या में 5 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है। लगातार गिरती जनसंख्या जापान में बढ़ते आबादी के संकट को दिखाते हैं। साल 2023 में पिछले वर्ष की तुलना में देश में जन्मों की संख्या में 5 फीसदी की गिरावट के साथ 759,631 रह गई।

पिछले कुछ साल के जन्मदर के समाचारों को देखें तो हर साल यह रिकॉर्ड टूट जाता है। 2020 में यह 840,832 जन्म था। अगले साल 2021 में 3.5 फीसदी की गिरावट के साथ 811,604 जन्म हुए और 2022 में 5.1 फीसदी गिरावट के साथ 799,728 जन्म हुए। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल शादी करने वाले लोगों की संख्या में 5.9 फीसदी की कमी देखी गई है। 2023 में 489,281 लोगों ने शादी। हालांकि यह आंकड़ा देखने में बेहद छोटा हो सकता है, लेकिन यह चिंता की बात है।

जापान के लिए बड़ी चिंता
जापान में लोगों का शादी न करना एक बड़ी चिंता है। क्योंकि 90 साल में यह पहली बार है जब जापान में विवाहों की संख्या एक साल में 500,000 लाख से कम हो गई है। विवाहों की संख्या में होने वाली कमी देश की जनसंख्या संकट का कारण है। चीफ कैबिनेट सचिव योशिमासा हयाशी ने इस स्थिति को गंभीर बताया और कहा कि जापान के पास इस ट्रेंट को बदलने के लिए अब कुछ ही साल का समय है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि घटती जन्मदर की स्थिति गंभीर है।

जापान के लिए आखिरी मौका
उन्होंने कहा कि अगले छह साल या 2030 तक जब युवाओं की संख्या घटेगी तब इस ट्रेंड को उलटने का आखिरी मौका होगा। जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने इस स्थिति को देख के सामने सबसे गंभीर संकट बताया। पिछले साल उनकी सरकार ने बच्चे पैदा करने वाले परिवारों को समर्थन के लिए कई कदम उठाए थे। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पॉपुलेशन एंड सोशल सिक्योरिटी रिसर्च के अनुमान के मुताबिक साल 2070 तक जापान की जनसंख्या घटकर 8.7 करोड़ हो जाएगी। इसमें से प्रत्येक 10 में से चार की उम्र 65 साल या उससे ज्यादा होगी।

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...