9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमरियम ने छुए पिता नवाज के पैर, कट्टरपंथियों के निशाने पर हिंदू...

मरियम ने छुए पिता नवाज के पैर, कट्टरपंथियों के निशाने पर हिंदू धर्म, भारत- पाक से मिला करारा जवाब

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत की मुख्‍यमंत्री बनीं मरियम नवाज के अपने पिता नवाज शरीफ के पैर छूने पर सोशल मीडिया में काफी बवाल मचा हुआ है। इस विवाद की शुरुआत त‍ब हुई जब चर्चित पाकिस्‍तानी पत्रकार हामिद मीर के नाम से बने फर्जी एक्‍स अकाउंट से एक वीडियो पोस्‍ट किया गया जिसमें मरियम अपने पिता नवाज शरीफ के पैर छूकर आशीर्वाद ले रही हैं। इस फर्जी यूजर ने ऊर्दू में तंज कसते हुए लिखा, ‘यह (पैर छूना) प्रथा किस धर्म में है?’ इस पर एक इमरान समर्थक ने मरियम के हाथ जोड़ने की तस्‍वीर ट्वीट की। वहीं पाकिस्‍तान के कट्टरपंथियों ने पैर छूने को हिंदू धर्म से जोड़ दिया। इस पूरे विवाद में भारत और पाकिस्‍तान बड़ी संख्‍या में लोग आ गए और पाकिस्‍तानी कट्टरपंथियों को करारा जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी।

दरअसल, मरियम नवाज शरीफ जब से पंजाब की मुख्‍यमंत्री बनी हैं, तब से वह कई कट्टरपंथी गुटों और इमरान समर्थकों के निशाने पर हैं। पाकिस्‍तान में इन दिनों ईशनिंदा का मुद्दा काफी गरम है और इसी बीच अब मरियम को हिंदू धर्म से जोड़कर उन्‍हें मुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर लाने की कोशिश की गई। एक कट्टरपंथी ने कहा कि नवाज शरीफ का परिवार भारत से आया था और इसी वजह से ये लोग पैर छूते हैं। हालांकि यह कोशिश बुरी तरह से फेल हो गई। पाकिस्‍तान की चर्चित पत्रकार आरजू काजमी कहती हैं कि पैर छूने को ही तमीज कहा जाता है।

https://twitter.com/i/status/1762171110697931009

कट्टरपंथियों को भारत और पाक से मिला करारा जवाब
संदीप नील नाम यूजर ने लिखा, इसे सनातन धर्म कहते हैं। वरुण शर्मा ने लिखा कि पाकिस्‍तान में हिंदू पूर्वज रहे हैं। आलोक नौटियाल ने लिखा, ‘पैर छूना हिंदू धर्म में है। आपके पूर्वज भी हिंदू थे। अपने परदादा के नाम का पता करें। जितेंद्र प्रताप ने लिखा, ‘आपका देश धर्म के नाम पर बर्बाद हो गया। आपका देश घृणा करने के कारण ही दो भागों में बंट गया। आपके देश में केवल इसलिए एक महिला को मारने की कोशिश की गई कि उसने अरबी प्रिंट वाला कपड़ा पहना था। मैडी नाम के यूजर ने लिखा, ‘आप एक महिला का क्‍यों अपमान कर रहे हैं। शर्म नहीं आती, धर्म को कौन ध्‍यान देता है, यह केवल सम्‍मान देने का एक तरीका है।’

बता दें कि जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने मरियम नवाज को पंजाब प्रांत की ‘फर्जी मुख्यमंत्री’ करार दिया है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी की 50 वर्षीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरयम ने सोमवार को पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री बनकर इतिहास रच दिया था। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रवक्ता रऊफ हसन ने एक बयान में कहा कि ‘कैलिबरी क्वीन’ (मरयम) को आम चुनावों में लोगों के हाथों अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा, लेकिन विडंबना यह है कि उन्हें पंजाब के लोगों पर थोप दिया गया है। हसन ने कहा कि मरयम को फर्जी सदन के फर्जी प्रतिनिधियों के मतों के माध्यम से धोखाधड़ी करके चुना गया है। ‘पीटीआई’ दावा कर रही है कि मरियम आठ फरवरी के चुनाव में 800 से अधिक मतों के अंतर से अपनी सीट हार गई थीं।

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...