18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेल5 खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने दिया 'स्पेशल कॉन्ट्रैक्ट', उमरान मलिक का नाम...

5 खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने दिया ‘स्पेशल कॉन्ट्रैक्ट’, उमरान मलिक का नाम भी शामिल

Published on

40 भारतीय क्रिकेटर को बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया है। 2023-24 सीजन के लिए क्रिकेटर्स को यह कॉन्ट्रैक्ट मिला है। चार ग्रेड ए प्लस, ए, बी और सी में खिलाड़ियों को बांटा गया है। इन 40 नामों के अलावा 5 खिलाड़ियों को अलग से कॉन्ट्रैक्ट मिला है। बीसीसीआई ने बयान में बताया कि चयन समिति ने तेज गेंदबाजी ​कॉन्ट्रैक्ट की भी सिफारिश की और इसलिए 5 नामों को इसमें शामिल किया गया है। चलिए हम आपको उनके बारे में बताते हैं।

आकाश दीप
तेज गेंदबाज आकाश दीप ने इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने पहले ही स्पेल में नई गेंद से तीन विकेट झटके थे। आकाश को फास्ट बॉलिंग कॉन्ट्रैक्ट मिला है। बिहार के आकाश बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलते हैं।

विदवथ कवरप्पा
विदवथ कवरप्पा कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। 20 फर्स्ट क्लास मैच में उनके नाम 80 विकेट हैं। इसके साथ ही 18 लिस्ट ए मैच में 38 विकेट ले चुके हैं। रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में उन्होंने 10 विकेट लिए थे। सीजन के सिर्फ 5 मैच में उनके नाम 25 विकेट हैं। इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भी उन्हें खेलने का मौका मिला था।

यश दयाल
यूपी के तेज गेंदबाज यश दयाल को भी फास्ट बॉलिंग कॉन्ट्रैक्ट मिला है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दयाल ने अभी तक 23 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और इसमें उनके नाम 72 विकेट हैं। उन्होंने भारतीय टीम में जगह तो मिल चुकी है लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला था।

उमरान मलिक
उमरान मलिक भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे तेज गेंदबाज माने जाते हैं। वह 155 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंद डाल चुके हैं। हालांकि अभी उमरान टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। 18 इंटरनेशनल मैच में उमरान के नाम 24 विकेट हैं।

​विजयकुमार वैशाख​
कर्नाटक के ही तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाख को भी बीसीसीआई ने पेस बॉलिंग कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है। उन्होंने 20 फर्स्ट क्लास मैच में अभी तक 86 विकेट लिए हैं। वह आईपीएल आरसीबी के लिए खेलते हैं।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...