7.8 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedव्हीलचेयर देने में देरी... और यात्री की हो गई मौत, अब कंपनी...

व्हीलचेयर देने में देरी… और यात्री की हो गई मौत, अब कंपनी पर लगा 30 लाख जुर्माना!

Published on

नई दिल्ली,

बुजुर्ग हवाई यात्री को व्हीलचेयर मुहैया कराने में देरी को लेकर टाटा ग्रुप (Tata Group) की एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया (Air India) को तगड़ा नुकसान हुआ है. एविएशन रेग्युलेटर डीजीसीए (DGCA) ने लेट-लतीफी के मामले में अब कंपनी पर भारी भरकम 30 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है. यह घटना बीते 12 फरवरी को मुंबई में हुई थी, जिसमें उस यात्री की मौत हो गई थी.

80 वर्षीय यात्री की हो गई थी मौत
डीजीसीए (DGCA) ने गुरुवार को एयर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी के ऊपर ये फाइन 12 फरवरी को मुंबई आ रही एक फ्लाइट में यात्री को व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं करा पाने के मामले में लगा है. फ्लाइट में एक 80 वर्षीय यात्री पत्नी के साथ सफर कर रहा था. मुंबई लैंड करने के दौरान यात्री ने क्रू से व्हीलचेयर मुहैया कराने के लिए अनुरोध किया, लेकिन जब काफी देर तक उसे ये नहीं मिली, तो फिर बुजुर्ग यात्री ने चलकर उतरने का फैसला किया. इसके बाद चलते में वो गिर गया और उसकी मौत हो गई.

Air India ने दी मामले पर सफाई
बुजुर्ग की पत्नी भी व्हीलचेयर पर थी और Air India ने कथित तौर पर व्हीलचेयर की भारी मांग के कारण उस यात्री को इंतजार करने के लिए कहा था. यात्री की मौत के बाद इस पूरे मामले की जांच डीसीसीए (DGCA) ने मामले की जांच की और इस संबंध में एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया. इस नोटिस का जवाब टाटा की एयरलाइन कंपनी ने 20 फरवरी को दिया था, जिसमें एयर इंडिया की ओर से कहा गया था कि बुजुर्ग यात्री दूसरी व्हीलचेयर की प्रतीक्षा करने के बजाय अपनी पत्नी के साथ चलना चाहता था, जो व्हीलचेयर पर थी.

CAR का अनुपालन करने में नाकाम!
विमानन नियामक ने इस मामले में कहा है कि एयरलाइन कंपनी सीएआर (CAR) का अनुपालन करने में विफल रही है, क्योंकि एयर इंडिया ने अपनी फ्लाइट में यात्रा कर रहे बुजुर्ग यात्री को कोई व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं कराई थी. इसके अलावा मामले में गलती करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एयरलाइन द्वारा की गई किसी भी कार्रवाई के बारे में नियामक को सूचित नहीं किया गया. DGCA का कहना है कि एयरलाइन भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए की गई कोई भी सुधारात्मक कार्रवाई प्रस्तुत करने में भी विफल रही है.

दूसरी एयरलाइंस के लिए भी जारी की सलाह
डीजीसीए के मुताबिक, उपरोक्त सीएआर के प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए एयर इंडिया पर विमान नियम, 1937 के अनुसार 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. इसके साथ ही DGCA ने आगे कहा कि सभी एयरलाइनों को यह सुनिश्चित करने के लिए एक सलाह भी जारी की गई है कि उन यात्रियों के लिए पर्याप्त संख्या में व्हीलचेयर उपलब्ध रखी जाएं, जिन्हें अपनी यात्रा के दौरान विमान से चढ़ने या उतरने के दौरान किसी भी तरह की सहायता की आवश्यकता होती है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...