7.8 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedद ग्रेट इंडियन कपिल शो: सुनील ग्रोवर के साथ हर शनिवार आएंगे...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो: सुनील ग्रोवर के साथ हर शनिवार आएंगे कपिल शर्मा, सामने आई डेट

Published on

इंडियन कॉमेडी टीवी शोज के फैन्स के लिए आखिरकार एक्साइटमेंट का वो डोज आ गया है, जिसका इंतजार कई सालों से किया जा रहा था. कॉमेडी के दो बड़े पिलर कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर फाइनली साथ आने के लिए तैयार हैं. कपिल शर्मा अब अपने शो के साथ डिजिटल होने जा रहे हैं. अपनी गैंग के साथ अब वो नेटफ्लिक्स पर शो लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’.

इस शो का प्रोमो आ गया है और कपिल के साथ उनकी गैंग एक बार फिर से हंसी के फव्वारे लेकर तैयार नजर आ रही है. कपिल के साथ राजीव ठाकुर, कृष्णा, कीकू शारदा और अर्चना पूरण सिंह प्रोमो में नजर आ रहे हैं. मगर प्रोमो के एक फ्रेम में फिर से सुनील ग्रोवर का नजर आना इसे एक धमाकेदार चीज बना रहा है.

सुनील और कपिल ने की प्लेन से तौबा
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के प्रोमो में कपिल के साथ उनके सारे साथी सेट पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं. ये लोग बैठकर डिस्कशन कर रहे हैं कि शो की अनाउंसमेंट कैसे की जाए कि एकदम आग ही लग जाए. अर्चना की राय है कि शो की अनाउंसमेंट टाइम्स स्क्वायर-बिग बेन-बुर्ज खलीफा पर पोस्टर के साथ कर दी जाए.

इसी सिलसिले में कृष्णा जब गेटवे ऑफ इंडिया से अनाउंसमेंट करने की सलाह देते हैं, तो चंदन अपने पुराने साथी सुनील ग्रोवर को इंट्रोड्यूस करते हुए कहते हैं कि उनके आने से शो का बजट बढ़ गया है. जैसे ही इस डिस्कशन में ‘स्काई-राइटिंग’ का आईडिया निकलता है, सुनील ग्रोवर तुरंत कहते हैं- ‘प्लेन से दूर ही रहते हैं’. यहां पर प्लेन में कपिल और सुनील के पंगे की तरफ इशारा किया गया है. इस पंगे के बाद से ही ये दोनों कॉमेडी स्टार्स कभी एकसाथ किसी प्रोजेक्ट में नहीं नजर आए.

कपिल के कुछ साथी है मिसिंग
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के प्रोमो में जहां सुनील ग्रोवर का आना फैन्स के लिए सबसे बैद खुशी की बात है, वहीं उनके कुछ पुराने साथी भी शो से मिसिंग नजर आ रहे हैं. भारती सिंह और चंदन प्रभाकर जैसे कपिल के पुराने साथी इस बार उनके साथ नहीं दिखेंगे.

ये देखना दिलचस्प होगा कि ओटीटी पर दुनिया भर का कंटेंट देख रही ऑडियंस, कपिल के ट्रेडमार्क ह्यूमर पर किस तरह रियेक्ट करता है. या फिर कपिल डिजिटल ऑडियंस के हिसाब से अपने कंटेंट का लेवल चेंज करने वाले हैं. ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का इंतजार भी फैन्स के लिए बहुत लंबा नहीं होने वाला क्योंकि ये 30 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...