5.5 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedइधर दौड़ा भारत, उधर निशाने पर आ गए रघुराम राजन, जीडीपी ग्रोथ...

इधर दौड़ा भारत, उधर निशाने पर आ गए रघुराम राजन, जीडीपी ग्रोथ पर राहुल गांधी से बोले थे…

Published on

नई दिल्‍ली

भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था को लेकर तूफानी आंकड़े आने के फौरन बाद आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन निशाने पर आ गए। अर्थ जगत की दुनिया के जेम्‍स बॉन्‍ड कहे जाने वाले राजन ने 2022 में राहुल गांधी से कहा था कि भारत अगले साल 5 फीसदी जीडीपी ग्रोथ भी दर्ज कर ले तो खुशकिस्‍मत होगा। आज तीसरी तिमाही (अक्‍टूबर-दिसंबर) में भारत की जीडीपी ग्रोथ के आंकड़े आते ही सोशल मीडिया पर उनकी यह भविष्‍यवाणी शेयर की जाने लगी। भारत ने चालू वित्‍त वर्ष की तीसरी तिमाही में उम्मीद से ज्‍यादा 8.4 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों से इसका पता चलता है।

तीसरी तिमाही में भारत के आर्थिक विकास की रफ्तार चौंकाने वाली है। इसने ज्‍यादातर अर्थशास्त्रियों के अनुमानों को गलत साबित किया है। इस तरह की तेज ग्रोथ का अनुमान किसी ने नहीं लगाया था।

राहुल गांधी से क्‍या बोले थे जेम्‍स बॉन्‍ड?
राहुल गांधी की पहली भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रघुराम राजन ने उनसे बातचीत में भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की बात की थी। इसमें उन्‍होंने कहा था कि अगले साल ग्रोथ घटने के अनुमान हैं। अगर यह 5 फीसदी भी रहेगी तो यह खुशकिस्‍मती होगी।

तूफानी तेजी क्‍या करती है इशारा?
2023-24 की तीसरी तिमाही में 8.4% की मजबूत जीडीपी ग्रोथ ने भारतीय अर्थव्यवस्था की ताकत और इसकी क्षमता को दर्शाया है। इसने अर्थशास्त्रियों के तमाम अनुमानों को भी ध्‍वस्‍त किया है। तीसरी तिमाही में तेज आर्थिक विकास के बाद पूरे व‍ित्‍त वर्ष के अनुमानों को भी बदला गया है। इन्‍हें 7 फीसदी के पहले के अनुमानों के मुकाबले बढ़ाकर 7.6 फीसदी किया गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...