9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसऊदी अरब ने पांच यमनी नागरिकों को दी मौत की सजा, बीच...

सऊदी अरब ने पांच यमनी नागरिकों को दी मौत की सजा, बीच चौराहे पर काटा गला, अपराध जान लीजिए

Published on

रियाद:

सऊदी अरब ने हत्या और डकैती के आरोपी पांच यमनी नागरिकों को मौत की सजा दी है। इससे 2024 में सऊदी अरब में फांसी पाने वालों की संख्या बढ़कर 34 पहुंच गई है। आधिकारिक सऊदी प्रेस एजेंसी ने आंतरिक मंत्रालय का बयान जारी कर बताया कि इन अपराधियों के समूह को एक साथी यमनी की हत्या और चोरी और डकैती के उद्देश्य से एक गिरोह बनाने का दोषी ठहराया गया था। सऊदी अरब में अपराध को लेकर काफी सख्त कानून लागू हैं।

गला काटकर मौत के घाट उतारा
एसपीए ने कहा कि हसन फातिनी, इब्राहिम अली, अब्दुल्ला दरविश, अब्दुल्ला मजारी और हमौद शुआई नाम के पांच लोगों ने पीड़ित अहमद अल-अरादी को हथकड़ी लगाई और उसके सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। इन पांच यमनी नागरिकों को फांसी की खबर आतंकवादी संगठनों की स्थापना और टेरर फाइनेंसिंग के लिए सात अन्य लोगों को फांसी दिए जाने के एक दिन बाद आई है। आधिकारिक आंकड़ों केअनुसार, पिछले साल सऊदी अरब में 170 लोगों को मृत्युदंड दिया गया था।

शरिया कानून के अनुसार सजा देता है सऊदी
सऊदी अरब की कानूनी व्यवस्था शरिया पर आधारित है, जो कुरान और इस्लामी पैगंबर मुहम्मद की सुन्नत (परंपराओं) से प्राप्त इस्लामी कानून है। शरिया के स्रोतों में पैगंबर मोहम्मद साहब की मृत्यु के बाद विकसित इस्लामी विद्वानों की सहमति भी शामिल है। वर्तमान सऊदी अदालत प्रणाली किंग अब्दुल अजीज द्वारा बनाई गई थी, जिन्होंने 1932 में सऊदी अरब साम्राज्य की स्थापना की थी, और इसे 1927 और 1960 के बीच चरणों में देश में पेश किया गया था। सऊदी अरब में अदालतें कुछ औपचारिकताओं का पालन करती हैं।

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...