14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयऐसी घोषणा ना करें जो पूरी नहीं कर सकते... लोकसभा चुनाव से...

ऐसी घोषणा ना करें जो पूरी नहीं कर सकते… लोकसभा चुनाव से पहले इलेक्शन कमीशन ने राजनीतिक दलों से क्या कहा

Published on

नई दिल्ली :

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा करने से पहले तमाम राजनीतिक दलों को प्रचार के दौरान मर्यादा और संयम बनाए रखने की बात कही है। साथ ही चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। आयोग ने तमाम राजनीतिक दलों और राज्य सरकारों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपने चुनावी प्रचार के दौरान अपने या किसी भी पड़ोसी राज्य में इस तरह की किसी भी घोषणा नहीं कर सकते। जिसमें मतदाताओं को लुभाने वाले वादे हो। इसे वोट देने के लिए मतदाताओं को रिश्वत देना माना जाएगा।

यदि किसी भी राज्य सरकार ने ऐसा किया तो इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। इसके साथ ही आयोग ने तमाम राजनीतिक दलों, नेताओं और चुनाव से संबंधित घोषित किए जाने वाले उम्मीदवारों को यह भी कहा है कि वह जनप्रचार के दौरान मर्यादा और संयम बनाए रखें। भाषणों के दौरान कोई भी ऐसी बात ना कहें जिससे जनभावना भड़कती है। किसी भी तरह से प्रचार से सांप्रदायिक तनाव पैदा नहीं होना चाहिए।

मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारा समेत तमाम धर्मों के किसी भी धार्मिक स्थलों को चुनावी प्रचार के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता। स्टार प्रचारकों को भी कहा गया है कि वह भी अपने प्रचार के दौरान मर्यादा में रहें। राजनीतिक पार्टियों के बनने वाले स्टार प्रचारकों और नेताओं को कहा गया है पिछले चुनावों में जिस-जिस ने भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया था। उन सभी की लिस्ट आयोग के पास है। ऐसे में वह फिर से ऐसा कोई भी कार्य ना करें। जिससे संहिता का उल्लंघन होता हो।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...