12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorized'...तो जल्दी गायब हो जाएगा जापान', अचानक Elon Musk ने क्यों कहा...

‘…तो जल्दी गायब हो जाएगा जापान’, अचानक Elon Musk ने क्यों कहा ऐसा?

Published on

नई दिल्ली,

सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव टेस्ला के मालिक एलोन मस्क का एक पोस्ट इन दिनों चर्चा में है. अचानक उन्होंने लिखा कि जापान जल्द खत्म हो सकता है तो लोग हैरान रह गए.दरअसल, एलोन मस्क हमेशा अपनी इस धारणा के बारे में मुखर रहे हैं कि लोगों को अधिक बच्चे पैदा करने चाहिए और पृथ्वी पर जनसंख्या बढ़ाने में योगदान देना चाहिए.उन्होंने बार-बार कहा है- लोगों की कमी है. रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने एक बार यह भी कहा था कि जनसंख्या में गिरावट सभ्यता के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक है.

अब हाल में उन्होंने एक्स पर जापान की जन्म दर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने के बारे में अपनी राय साझा की है.टेक अरबपति ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर शेयर एक पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया.इस पोस्ट में लिखा था- जापान की जन्म दर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है. प्रत्येक जन्म लेने वाले बच्चे पर दो से अधिक लोगों की मृत्यु हो रही है. लगभग 125 मिलियन की आबादी के लिए, हर साल करीब दस लाख लोगों को खोना ठीक नहीं है’.

एलोन मस्क ने अपने एक्स हैंडल पर इन न्यूज को कोट करते हुए लिखा- ‘अगर कुछ नहीं बदला तो जापान गायब हो जाएगा’.एक दिन पहले पोस्ट किए जाने के बाद से इसे 55.1 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है, और संख्या अभी भी बढ़ रही है. इसपर लोगों के ढेरों रिएक्शन भी आ रहे हैं.

एक एक्स यूजर ने लिखा, ‘दक्षिण कोरिया गुमनामी की दौड़ में जापान को हरा सकता है.’ एक ने कहा, ‘एलोन, जहां तक ​​मुझे पता है, यूरोप में जन्म दर कम है, और अगर यूरोप नहीं बदलता है, तो यह जापान से पहले गायब हो जाएगा’.एक अन्य ने लिखा, ‘मुझे पूरी उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा.’

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...