18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेलतकलीफ होगी तो होने दो... ईशान और अय्यर पर अब कपिल देव...

तकलीफ होगी तो होने दो… ईशान और अय्यर पर अब कपिल देव का वार! BCCI के फैसले से हुए खुश

Published on

नई दिल्ली:

भारत के पूर्व विश्व विजेता कप्तान कपिल देव भी बीसीसीआई के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की बहस में कूद पड़े हैं। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को लेकर बीसीसीआई ने जो फैसला लिया है उसका कपिल देव ने समर्थन किया है। कपिल देव ने कहा कि कुछ खिलाड़ियों को तकलीफ होगी तो होने दो, लेकिन देश से बढ़कर कुछ नहीं होना चाहिए। उन्होंने घरेलू क्रिकेट के महत्व को बनाए रखने के लिए बीसीसीआई के इस कदम को जरूरी बताया।कपिल देव ने कहा, ‘मुझे दुख था कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में स्थापित होने के बाद खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट को छोड़ रहे थे।’ बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा करते समय खिलाड़ियों से घरेलू प्रतियोगिताओं को भी महत्व देने का आग्रह किया था।

ईशान और श्रेयस अय्यर को लेकर बढ़ा विवाद
25 साल के खिलाड़ी ईशान किशन नेशनल टीम में नहीं होने के बाद भी खुद को रणजी ट्रॉफी से किनारा कर लिया और वह अपनी घरेलू टीम झारखंड के लिए मैदान पर नहीं उतरे थे। रणजी ट्रॉफी में खेलने के बजाय ईशान 22 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की तैयारियों में जुट गए थे। आईपीएल में ईशान किशन मुंबई इंडियंस के लिए के खेलते हैं। ईशान किशन के इसी रवैये को लेकर मामला तूल पकड़ लिया और इसका परिणाम यह हुआ कि उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया।

दूसरी ओर श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद भारतीय टीम से बाहर होने के बाद बड़ौदा के खिलाफ मुंबई के रणजी क्वार्टर फाइनल के लिए उपलब्ध नहीं हुए। हालांकि उन्हें 2 मार्च से शुरू हो रहे तमिलनाडु के खिलाफ मुंबई के रणजी सेमीफाइनल के लिए चुना गया है।

कपिल देव ने साधा निशाना
घरेलू क्रिकेट में नहीं खेलने वालों को लेकर कपिल देव ने निशाना साधते हुए कहा कि यह स्थापित खिलाड़ियों का कर्तव्य है कि वे घरेलू क्रिकेट खेलें क्योंकि उनकी सफलता उनके संबंधित राज्यों के लिए भी है। उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा इस प्रक्रिया में विश्वास करता हूं कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपने संबंधित राज्यों के लिए खेलने के लिए उपलब्ध हों। इससे उन्हें घरेलू खिलाड़ियों को अपना समर्थन देने में मदद मिलती है। साथ ही यह राज्य संघ द्वारा खिलाड़ी को तैयार करने के लिए दी गई सेवाओं के लिए वापस भुगतान करने का एक अच्छा तरीका है।’

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...