7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन के हमले का खतरा, ताइवान में अमेरिका ने तैनात की सेना,...

चीन के हमले का खतरा, ताइवान में अमेरिका ने तैनात की सेना, स्पेशल फोर्स से ड्रैगन को बड़ा झटका

Published on

ताइपे

रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद दुनिया में ताइवान को लेकर युद्ध का सबसे ज्यादा खतरा है। इस बीच ताइवान में अमेरिका ने अपने सैनिकों की तैनाती कर दी है। ताइवान के यूनाइटेड डेली न्यूज (UDN) के मुताबिक अमेरिकी विशेष बल के सैनिक स्थायी रूप से ताइवान में तैनात रहेंगे। अमेरिकन फर्स्ट स्पेशल फोर्स को द्वीप पर एक स्थायी ट्रेनिंग मिशन के लिए तैनात किया गया है। अमेरिका ने पहले भी ताइवान को प्रशिक्षण मिशन भेजे हैं, लेकिन यह पहली बार है जब स्थायी तैनाती की सूचना मिली है।

फर्स्ट स्पेशल फोर्स ताइवान की सेना के विशेष अभियान बल की एक बटालियन के दो ठिकानों पर तैनात है। कुछ अमेरिकी सैनिक किनमेन में हैं जो ताइवान के नियंत्रण वाले द्वीपों का समूह है। यह द्वीप चीन के जियामेन बंदरगाह शहर से 10 किमी की दूरी पर है। वहीं दूसरा ग्रुप ताइवान के तट पर पेस्काडोरेस द्वीप पर मौजूद है। कुछ एक्सपर्ट्स अमेरिका के इस कदम को ‘एक चीन नीति’ के खिलाफ भी देख रहे हैं। हालांकि अमेरिका के सैनिकों की मौजूदगी वॉशिंगटन को बड़ा फायदा पहुंचाएगी।

अमेरिका ने बढ़ाई चीन की टेंशन
अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी से ताइवान स्ट्रेट और चीनी तट पर होने वाली गतिविधियों से जुड़ी खुफिया जानकारी अमेरिका को मिल सकेगी। इसके अतिरिक्त उत्तरी ताइवान में तैनात अमेरिकी सैनिक ताइवान की सेना को ड्रोन की ट्रेनिंग दे रहे हैं। यह ताइवान की स्पेशल फोर्स की मदद करेगा। अमेरिका के कितने सैनिक तैनात हैं, इसकी सही संख्या और ट्रेनिंग से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। 2021 में ताइवान की राष्ट्रपति ने इस बात की पुष्टि की थी कि अमेरिकी विशेष बल ताइवान के सैनिकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

चीन से ताइवान को खतरा
ट्रेनिंग मिशन के बारे में पूछे जाने पर, अमेरिकी रक्षा विभाग के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मार्टिन मेनर्स ने कोई बयान नहीं दिया। हालाँकि, उन्होंने ताइवान की सुरक्षा के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता पर जोर दिया और कहा कि ताइवान को उनका समर्थन और रक्षा संबंध चीन के खतरे को देखते हुए है। ट्रंप और बाइडेन दोनोंही राष्ट्रपतियों के कार्यकाल में ताइवान को हथियारों की बिक्री बढ़ाई गई है। इसके अलावा ट्रेनिंग देने वाले सैनिकों को भी तैनात कियाहै।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...