14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयसत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ीं, महाठग सुकेश से जेल में उगाही मामले...

सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ीं, महाठग सुकेश से जेल में उगाही मामले की होगी CBI जांच, दिल्ली LG ने दी मंजूरी

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ महाठग सुकेश चंद्रशेखर से 10 करोड़ रुपए की उगाही के मामले में सीबीआई जांच की मंजूरी दे दी है. दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल के साथ मिलकर जबरन वसूली रैकेट चलाने और दिल्ली की विभिन्न जेलों में हाई प्रोफाइल कैदियों से प्रोटेक्शन मनी के नाम पर उगाही करने का आरोप है.

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी सुकेश चन्द्रशेखर ने दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को लिखी शिकायती चिट्ठी में जैन पर जबरन वसूली करने के आरोप लगाए थे और मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी. उपराज्यपाल ने भ्रष्टाचार निवारण (पीसी) अधिनियम की धारा 17ए के तहत सत्येंद्र जैन के खिलाफ सीबीआई जांच के लिए अपनी मंजूरी दी. केजरीवाल सरकार में पूर्व मंत्री रहे जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मई 2022 में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था. वह कई महीनों तक तिहाड़ जेल में बंद रहे. फिलहाल सत्येंद्र जैन को अदालत ने हेल्थ इश्यू के आधार पर अंतरिम जमानत दे रखी है.

तिहाड़ जेल में बंद रहने के दौरान सत्येंद्र जैन पर वीवीआई ट्रीटमेंट लेने का आरोप लगा था, जब जेल से उनका एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था, जिसमें वह जेल स्टाफ से शरीर की मालिश करवाते और फल-मेवा खाते दिखे थे. वीके सक्सेना ने मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए सीबीआई जांच को मंजूरी देते हुए मामले को गृह मंत्रालय के पास भेज दिया. इससे पहले एलजी ने गत 9 फरवरी को जैन और तिहाड़ जेल के पूर्व डीजी संदीप गोयल के इशारे पर धन उगाही के लिए तिहाड़ जेल के तत्कालीन अधीक्षक राज कुमार के खिलाफ सीबीआई जांच की भी मंजूरी दे दी थी.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...