14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीय'सीमा हैदर को भिजवाऊंगा जेल और बच्चों को पाकिस्तान...' गुलाम हैदर के...

‘सीमा हैदर को भिजवाऊंगा जेल और बच्चों को पाकिस्तान…’ गुलाम हैदर के वकील ने क्या-क्या कहा

Published on

पानीपत,

पाकिस्तानी नागरिक गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक ने कहा है कि सीमा हैदर को 5 साल की जेल करवाऊंगा. इसी के साथ वकील ने गुलाम हैदर को उसके बच्चे वापस दिलवाने की भी बात कही है. मोमिन मलिक हरियाणा के पानीपत के रहने वाले हैं. वे पाकिस्तान के गुलाम हैदर के वकील हैं.

उन्होंने कहा कि वे सीमा हैदर को सजा दिलवाकर ही सांस लेंगे. एडवोकेट मोमिन मलिक ने कहा कि सीमा को जल्द 5 साल की जेल होगी. सीमा ने बिना तलाक दिए सचिन से शादी की, जो कि गैरकानूनी है. बच्चों को पिता गुलाम हैदर की कस्टडी दिलाऊंगा. मोमिन मलिक ने कहा कि सीमा और गुलाम हैदर के बच्चों पर पिता का हक है. इसलिए बच्चों की कस्टडी गुलाम को ही मिलनी चाहिए.

सचिन पर आरोप- बच्चों का जबरन करा रहे धर्मांतरण
गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक ने सचिन पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीमा और सचिन बेशक कुछ भी करें, लेकिन बच्चों का धर्मांतरण क्यों कराया गया. बच्चे तो अभी कुछ भी नहीं जानते. सीमा को सीमा मीणा कहे जाने पर वकील मोमिन मलिक ने कहा कि सीमा को मीणा नहीं, सीमा हैदर ही कहें. मोमिन मलिक ने अंजू और पाकिस्तान के नसरुल्ला के सवाल पर कहा कि किसी को हक नहीं है कि बिना तलाक के दूसरी शादी करे, वो चाहे अंजू हो या सीमा हैदर.

सोशल मीडिया से हो रही सीमा की कमाई, वकील ने कही ये बात
सोशल मीडिया से हो रही सीमा हैदर की कमाई को लेकर मोमिन मलिक ने कहा कि ये गैरकानूनी है. वकील मोमिन मलिक ने कहा कि सीमा हैदर आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है. काफी पैसे भी कमा रही है, जो कि कानूनी रूप से गलत है, ये सब बंद करवाऊंगा.

पबजी गेम से मिले थे सीमा-सचिन, बीते साल भारत आई थीं सीमा
बता दें कि बीते साल पाकिस्तान की सीमा हैदर  अपने चार बच्चों के साथ अपने प्रेमी सचिन मीणा के पास नेपाल के रास्ते भारत आ गई थीं. सीमा और सचिन ने कहा था कि वे नेपाल में मिले, जहां मंदिर में जाकर दोनों ने शादी की. सीमा और सचिन पबजी गेम (PUBG) खेलते समय एक-दूसरे के संपर्क में आए थे.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...