मुंबई:
चीन से कराची जाने वाले एक जहाज को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने मुंबई के न्हावा शेवा पोर्ट पर शक के आधार पर रोका है। ऐसी सूचना है कि इस शिप में कुछ ऐसे संदिग्ध सामान मिले जिनका इस्तेमाल पाकिस्तान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए किया जा सकता था। इंडियन पोर्ट में पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी ये संदिग्ध खेप जब्त की गई है। कस्टम अधिकारियों ने खुफिया जानकारी के आधार पर एक कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (सीएनसी) मशीन सहित कंसाइमेंट की जांच की।
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक टीम ने भी पाकिस्तान जाने वाले इस शिप के कंसाइनमेंट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस कंसाइनमेंट का इस्तेमाल पाकिस्तान अपने परमाणु कार्यक्रम के लिए कर सकता है।
