7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहम किसी देश के आगे नहीं झुकेंगे... अमेरिका को पाकिस्तान ने सुना...

हम किसी देश के आगे नहीं झुकेंगे… अमेरिका को पाकिस्तान ने सुना दिया, जानें क्या है मामला?

Published on

वाशिंगटन

पाकिस्तान ने आठ फरवरी को हुए आम चुनाव में अनियमितताओं की जांच कराने के अमेरिका के सुझाव को खारिज करते हुए कहा कि वह किसी बाहरी देश के आदेश के आगे नहीं झुकेगा। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने शुक्रवार को अपने साप्ताहिक प्रेस संबोधन में कहा, ‘कोई भी देश स्वतंत्र और संप्रभु देश पाकिस्तान को निर्देश नहीं दे सकता।’ ‘डॉन न्यूज’ ने बलूच के हवाले से कहा, ‘हम पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के बारे में फैसला करने के अपने संप्रभु अधिकार में यकीन रखते हैं।’

बलूच ने विवादों से घिरे आम चुनाव में कदाचार के आरोपों के संबंध में अपने अमेरिकी समकक्ष की टिप्पणियों के जवाब में यह बयान दिया। इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा था कि हस्तक्षेप या धोखाधड़ी के किसी भी दावे की ‘पाकिस्तानी कानून और प्रक्रियाओं के अनुसार पूर्ण तथा पारदर्शी तरीके से जांच की जानी चाहिए।’ मिलर ने यह भी कहा था, ‘कथित अनियमितताओं की जांच के संबंध में, हम उन जांच को आगे बढ़ते देखना और जल्द से जल्द खत्म होते देखना चाहते हैं।’

राष्ट्रपति चुनाव के तारीकों की घोषणा
यह टिप्पणी उन आरोपों पर आई जिनमें जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने चुनाव नतीजों में छेड़छाड़ की शिकायत की है। पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग द्वारा अभूतपूर्व देरी के बाद चुनाव नतीजों की घोषणा की गई थी। इसके अलावा अब पाकिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को घोषणा की कि मतदान नौ मार्च को होगा। पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का लगभग 11 साल बाद एक बार फिर राष्ट्रपति बनना लगभग तय है।

राष्ट्रपति का कार्यकाल हो चुका है खत्म
जरदारी मौजूदा राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी की वह जगह लेंगे। अल्वी का कार्यकाल पिछले साल समाप्त हो गया था। हालांकि, वह पद पर बने हुए हैं क्योंकि नए निर्वाचक मंडल का गठन अभी तक नहीं हुआ है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक शनिवार 12 बजे से पहले लाहौर, कराची, पेशावर और क्वेटा में उम्मीदवार नामांकन पत्र दायर कर सकते हैं। अधिकारी चार मार्च को नामांकन पत्रों की छंटनी करेंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...