14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी, सर्विस रिवॉल्वर से खुद...

दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने की खुदकुशी, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. अधिकारियों ने रविवार को कहा कि सब इंस्पेक्टर ने पूर्वी दिल्ली में अपने फ्लैट पर पिस्तौल से खुद को गोली मार ली.पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान तेलंगाना के रहने वाले गणेश के रूप में हुई, जो वर्तमान में यहां मधुर विहार पुलिस स्टेशन में तैनात थे.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि में लगभग 2 बजे, पुलिस को एसआई के परिवार के सदस्यों ने फोन किया और कहा कि वो उनकी कॉल का जवाब नहीं दे रहा है.’अधिकारी ने कहा, ‘इससे संदेह पैदा हुआ और स्थानीय पुलिस मधुर विहार स्थित गणेश के फ्लैट पर पहुंची. जैसे ही पुलिस अपार्टमेंट के पास पहुंची तो फ्लैट अंदर से बंद था.

पुलिस टीम इमारत की पहली मंजिल पर फ्लैट की बालकनी के जरिए अंदर पहुंची. अधिकारी ने बताया कि शीशे से झांकने पर उन्होंने देखा कि एसआई गणेश अंदर मृत अवस्था में पड़े हुए थे और पास में ही पिस्तौल पड़ा हुआ था.

अधिकारी ने कहा, ‘अपराध और फोरेंसिक टीमों को मौके पर बुलाया गया. अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि एसआई ने अपने सर्विस रिवॉल्वर का इस्तेमाल कर आत्महत्या कर ली.’ अधिकारी ने बताया कि मौके से अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और मामले में आगे की जांच जारी है.

 

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...