12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedचुनाव से पहले क्‍या बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? इंटरनेशनल लेवल पर बन...

चुनाव से पहले क्‍या बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? इंटरनेशनल लेवल पर बन रहे माहौल को समझ‍िए

Published on

नई दिल्‍ली

इंटरनेशनल लेवल पर कच्‍चे तेल (क्रूड) की कीमतों में बढ़ोतरी का माहौल बन रहा है। ओपेक+ सदस्यों ने दूसरी तिमाही में तेल उत्पादन में कटौती जारी रखने पर सहमति जताई है। इसके चलते सोमवार को अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों में मजबूती देखी गई। ओपेक+ पेट्रोलियम निर्यातक देशों और उसके सहयोगियों का संगठन है। सवाल यह है कि क्‍या लोकसभा चुनाव से पहले इसका असर घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी पड़ेगा? इसका जवाब पूरी तरह से हां या नहीं में देना मुश्किल है। चूंकि उत्‍पादन में कटौती दूसरी तिमाही से प्रभावी होगी। ऐसे में शायद घरेलू बाजार पर बहुत असर न पड़े। जिस समय क्रूड की कीमतें मजबूत होंगी तब तक चुनाव हो चुके होंगे।सोमवार को इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट फ्यूचर 28 सेंट बढ़कर 83.83 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया। वहीं, यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) 20 सेंट बढ़कर 80.17 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

ओपेक+ का फैसला था अपे‍क्ष‍ित
पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन और उसके सहयोगियों (ओपेक+) की ओर से उत्पादन कम करने का फैसला अपेक्षित था। कारण है कि उनका टारगेट ग्‍लोबल आर्थिक चिंताओं और गैर-ओपेक+ देशों के बढ़ते उत्पादन के बीच बाजार को संतुलित करना है। हालांकि, रूस के अन्य ओपेक+ देशों के सहयोग से अपने तेल उत्पादन और निर्यात में 4,71,000 बैरल प्रति दिन की कटौती करने के ऐलान ने एक्‍सपर्ट को चौंकाया।

एएनजेड विश्लेषकों ने एक नोट में कहा कि फिजिकल मार्केट में किल्‍लत कच्चे तेल की कीमतों को बढ़ा रही है। ओपेक+ गठबंधन की ओर से उत्पादन में कटौती से सप्‍लाई कम हुई है। वहीं, मध्य पूर्व में तनाव को लेकर चिंताएं भी कीमतों को प्रभावित कर रही हैं।

कीमतों को कई कारणों से म‍िली है हवा
इजरायल और हमास में चल रहे संघर्ष और लाल सागर में हूती विद्रोहियों के हमलों ने तेल की कीमतों को हवा देने का काम किया है। ईरान समर्थित हूतियों ने कसम खाई है कि अदन की खाड़ी में वे ब्रिटिश जहाजों को निशाना बनाना जारी रखेंगे। ब्रिटेन के स्वामित्व वाले जहाज रूबायमर के डूबने के बाद उन्‍होंने ऐसा किया है। जवाब में अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने हमास से तत्काल छह सप्ताह के युद्धविराम का आह्वान किया है। इजरायल से गाजा को सहायता बढ़ाने की अपील की है।अमेरिका रमजान की शुरुआत से पहले युद्धविराम समझौते की दिशा में काम कर रहा है। रमजान अभी एक सप्ताह दूर है। एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि इजरायल एक रूपरेखा समझौते पर सहमत हो गया है, जो संघर्ष विराम की दिशा में प्रगति का संकेत देता है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...