18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेलपैसे कमाओ कौन मना कर रहा? प्रवीण कुमार ने घरेलू क्रिकेट से...

पैसे कमाओ कौन मना कर रहा? प्रवीण कुमार ने घरेलू क्रिकेट से दूरी बनाने वाले खिलाड़ियों को दी सीख

Published on

नई दिल्ली

भारतीय टीम में जगह बनाने के बाद खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट से दूरी बनाना कुछ नया नहीं है। आईपीएल के आने के बाद से ऐसा लगातार हो रहा है। खिलाड़ियों को फोकस आईपीएल पर ज्यादा होता है। ऐसे में वह रणजी ट्रॉफी समेत घरेलू टूर्नामेंट से दूरी बना लेते हैं। यही वजह है कि बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को इस बार कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया है। दोनों खिलाड़ियों ने बीसीसीआई के आदेश के बाद भी रणजी ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लिया था।

प्रवीण कुमार ने खिलाड़ियों को दी सीख
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने घरेलू क्रिकेट से दूरी बना रहे खिलाड़ियों को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पैसा कमाओ लेकिन देश भी जरूरी है। प्रवीण कुमार ने कहा, ‘मैं ये बात काफी समय से कहता आ रहा हूं। पैसा कमाओ, कौन मना कर रहा है? पैसा कमाना चाहिए लेकिन ऐसा भी नहीं होना चाहिए कि आप घरेलू नहीं खेल रहे, देश को महत्व नहीं दे रहे। ये बात अब खिलाड़ियों के मन में मजबूती से बैठ गई है। मैं एक महीने पहले आराम कर लूंगा, फिर आईपीएल खेल लूंगा।’

37 साल के प्रवीण कुमार ने आगे कहा- ये मानसिक रूप से होता है, कि मैं इतने पैसे कैसे छोड़ दूं। लेकिन ये बिल्कुल भी उचित नहीं है। एक खिलाड़ी को चीजों को संतुलित करने की जरूरत है। पैसा महत्वपूर्ण है, लेकिन फ्रेंचाइजी क्रिकेट को प्राथमिकता देना गलत है।’

आईपीएल का फायदा बताया
आईपीएल के बारे में प्रवीण कुमार ने कहा कि इससे भारतीय क्रिकेट को बड़े स्टार मिले हैं। भारत के लिए 75 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले प्रवीण कुमार ने कहा- इस लीग से युवाओं को बहुत लाभ मिला है क्योंकि उन्हें न केवल भारत बल्कि दुनिया भर के वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम और मैदान साझा करने का मौका मिलता है। क्रिकेट बहुत बदल गया है. साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई और अब, आईपीएल बदल गया है, दृष्टिकोण बदल गया है, खेल अब पूरी तरह से बदल गया है।

Latest articles

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...