14.4 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराष्ट्रीयलाइबेरियाई जहाज पर फिर ड्रोन हमला, 13 भारतीय समेत 23 लोगों को...

लाइबेरियाई जहाज पर फिर ड्रोन हमला, 13 भारतीय समेत 23 लोगों को भारतीय नौसेना ने किया रेस्क्यू

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी से ड्रोन अटैक के बीच 23 लोगों को रेस्क्यू किया है. ड्रोन हमले से मर्चेंट शिप में आग लग गई थी. इसपर 13 भारतीय नागरिक भी सवार थे. नौसेना ने बताया कि लाइबेरियाई जहाज MSCSkyII पर 4 मार्च को हमला हुआ था, जिसके बाद नौसेना की एक टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची.

भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि जानकारी मिलने के बाद समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए क्षेत्र में तैनात मिशन आईएनएस कोलकाता ने तुरंत रिस्पॉन्स किया और रात 10.30 बजे तक घटनास्थल पर नौसेना टीम पहुंच गई थी.नौसेना की तरफ से बयान में कहा गया है कि आईएनएस कोलकाता के 12 कर्मियों की एक स्पेशल फायरफाइटिंग टीम आग बुझाने की कोशिशों में मदद के लिए 5 मार्च की सुबह दुर्घटनाग्रस्त लाइबेरियाई जहाज पर चढ़ी और आग बुझाने में मदद की.

जहाज पर 13 भारतीय नागरिक सवार थे
स्पेशल ईओडी टीम ने जहाज पर सवार लोगों को रेस्क्यू किया और आईएनएस कोलकाता में लेकर भारतीय तट पर पहुंचे. भारतीय नौसेना के मुताबिक, जहाज पर 23 कर्मियों की एक टीम थी, जो ड्रोन हमले की चपेट में आ गया था. इसमें 13 भारतीय नागरिक थे. नौसेना ने बताया कि सभी को सुरक्षित रूप से भारत लाया गया है.

रान समर्थित हूती कर रहा समुद्र में ड्रोन-मिसाइल हमले
इजरायल-गाजा के बीच जारी युद्ध में कुछ बाहरी ताकतें भी समर्थन कर रही है. मसलन, यमन से ईरन समर्थित हूती लगातार समुद्री क्षेत्रों में ड्रोन-मिसाइल हमले कर रहे हैं. युद्ध के बीच अदन की खाड़ी से लेकर लाल सागर तक में ड्रोन हमले किए गए हैं. सोमवार का हमला भी वैश्विक स्तर पर बढ़ रही चिंताओं के बीच आया है, जहां लाल सागर में हूतियों द्वारा कई जहाजों को निशाना बनाया गया है.

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...