4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारतीयों ने चीन के गुलाम मुइज्जू को दिया झटका, मालदीव जाने वाले...

भारतीयों ने चीन के गुलाम मुइज्जू को दिया झटका, मालदीव जाने वाले पर्यटकों में आई 33 फीसदी की कमी

Published on

माले:

मालदीव जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। मालदीव के पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि भारतीय पर्यटकों की संख्या में इस साल पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 33 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह गिरावट मालदीव के तीन उपमंत्रियों की ओर से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद आई है। इन टिप्पणियों के भारत में बाद सोशल मीडिया पर मालदीव की यात्रा ना करने का अह्वान करते हुए एक अभियान चलाया गया था।

पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते साल यानी 2023 में 4 मार्च तक 41,054 भारतीय पर्यटकों ने मालदीव का दौरा किया था। इस साल 2 मार्च तक भारतीय पर्यटकों की संख्या 27,224 दर्ज की गई। करीब तीन महीने की अवधि में 13,830 कम भारतीय पर्यटक मालदीव पहुंचे हैं। पिछले साल इसी अवधि में भारत 10 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ मालदीव में पर्यटकों के लिए दूसरा सबसे बड़ा स्रोत बाजार था। इस साल भारत अब छह प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ सूची में छठे स्थान पर है।

चिंता में मालदीव पर्यटन उद्योग
मालदीव पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग भारतीयों की संख्या में कमी को लेकर चिंता भी जाहिर कर चुके हैं। मालदीव एसोसिएशन ऑफ ट्रैवल एजेंट्स एंड टूर ऑपरेटर ने भारतीयों की ओर से बुकिंग रद्द करने के प्रभाव को निर्धारित करने के लिए एक सर्वेक्षण भी किया था लेकिन इसके नतीजों को सार्वजनिक नहीं किया गया। माना जा रहा है कि काफी लोगों ने अपना प्लान बदलते हुए बुकिंग भी कैंसिल कराई है।

भारतीयों को लिए मालदीव घूमने और छुट्टियां बिताने की फेवरेट जगह रहा है। 2023 में मालदीव में सबसे ज्यादा पर्यटक भारत से पहुंचे थे। मालदीव के पर्यटन मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि पिछले तीन सालों में हर साल दो लाख से ज्यादा भारतीयों ने मालदीव की यात्रा की है। बीते तीन साल से हर साल 2,00,000 से अधिक पर्यटकों के साथ भारत मालदीव के लिए शीर्ष पर्यटक बाजार था। बीते साल यानी 2023 में करीब 17 लाख पर्यटक मालदीव पहुंचे थे। जिनमें से सबसे ज्यादा 2,09,198 लोग भारतीय थे। मालदीव में भारतीय पर्यटकों की संख्या 2022 में 2.4 लाख से ज्यादा और 2021 में 2.11 लाख के करीब थी। इस साल यानी 2024 में भारत से मालदीव जा रहे पर्यटकों की संख्या गिरी है। इस साल अभी तक चीन से सबसे ज्यादा लोग मालदीव पहुंचे हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...