4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'इनका रंग और खान-पान...', ताइवानी मंत्री की भारतीयों पर टिप्पणी से बवाल!...

‘इनका रंग और खान-पान…’, ताइवानी मंत्री की भारतीयों पर टिप्पणी से बवाल! मांगनी पड़ी माफी

Published on

नई दिल्ली,

ताइवान के एक मंत्री ने भारतीयों पर नस्लभेदी टिप्पणी कर दी है जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है. श्रम मंत्री सू मिंग-चुन ने भारतीय प्रवासी श्रमिकों के रंग और खान-पान की आदतों पर एक बयान दिया जिसे लेकर अब उन्हें माफी मांगनी पड़ी है.ताइवानी मंत्री ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘ताइवान पहले पूर्वोत्तर भारत के श्रमिकों की भर्ती पर ध्यान देगा क्योंकि वहां के लोगों की त्वचा का रंग और खान-पान की आदतें हमारे जैसी हैं.’

ताइवान की सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार, उन्होंने आगे कहा कि ‘विदेश मंत्रालय के आकलन के अनुसार, इस क्षेत्र के लोग, जो कि ज्यादातर ईसाई हैं, मैन्यूफेक्चरिंग, निर्माण कार्यों और खेती में कुशल हैं.’

ताइवानी मंत्री ने अपनी टिप्प्णी पर जताया खेद
विवाद बढ़ता देख मंत्री सू मिंग-चुन ने अपनी ‘गलत’ टिप्पणियों के लिए खेद व्यक्त किया है और कहा है कि ताइवान की श्रम नीतियों का लक्ष्य भेदभाव से रहित समानता का है. उन्होंने कहा कि ताइवान की श्रम नीतियां भारतीय और विदेशी श्रमिकों के लिए एक समान हैं.

सेंट्रल न्यूज एजेंसी के अनुसार, मंत्री ने किसी भी भेदभावपूर्ण उद्देश्य से खुद को अलग कर लिया और भारतीय श्रमिकों की क्षमताओं और प्रदर्शन को सामने लाने के अपने इरादे पर जोर दिया. उन्होंने भारतीय श्रमिकों पर टिप्पणी के लिए गलत शब्दों के चयन पर माफी मांगी और इस बात पर जोर दिया कि टिप्पणियों का उद्देश्य भेदभाव करना नहीं था.

ताइवान का विदेश मंत्रालय क्या बोला?
इस संबंध में ताइवान के विदेश मंत्रालय ने भी माफी जारी की है. माफीनामे में मंत्रालय ने कहा है कि मंत्री का बयान ‘पूरी तरह से उचित’ नहीं था. बयान में कहा गया है कि ताइवान एक ऐसे नागरिक समाज का दावा करता है जो अलग-अलग विचारों को अपनाता है और सभी तरह के लोगों की बातों को सुनता है.

बयान में कहा गया, ‘ताइवान भी भारत की विविध और समृद्ध संस्कृति का पूरा सम्मान करता है और ताइवान और भारत के लोगों के बीच दोस्ती को बचाए रखना चाहता है. ताइवान और भारत के बीच सहयोग और साझेदारी को और अधिक बढ़ाने, दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी समझ को आगे बढ़ाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.’

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...