4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतुर्की ने सोमालिया के साथ की बड़ी डील, अब अफ्रीका में कमाई...

तुर्की ने सोमालिया के साथ की बड़ी डील, अब अफ्रीका में कमाई के साथ सेना भी तैनात कर सकते हैं एर्दोगन

Published on

अंकारा

तुर्की और सोमालिया ने पिछले महीने एक रक्षा समझौते के बाद द्विपक्षीय संबंधों को और ज्यादा मजबूत करते हुए गुरुवार को तेल की खोज और ड्रिलिंग समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसमें जमीन पर भी तेल की खोजबीन शामिल है। इस समझौते पर इस्तांबुल में तुर्की के ऊर्जा मंत्री अल्परस्लान बेकरतार और सोमाली पेट्रोलियम और खनिज संसाधन मंत्री अब्दिरिजाक उमर मोहम्मद ने हस्ताक्षर किए। यह कदम इथियोपिया के समझौते के बाद आया है, जिसमें उसे अलग हुए क्षेत्र की स्वतंत्रता की मान्यता के बदले में सोमालीलैंड के तट के साथ बंदरगाहों तक नौसैनिक और वाणिज्यिक पहुंच मिली है। इथियोपिया को सोमालिया का प्रतिद्वंदी देश माना जाता है।

तुर्की ने सोमालिया के साथ किया रक्षा समझौता
इसी के जवाब में सोमालिया ने अंकारा के साथ एक व्यापक नौसैनिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इसके बारे में सोमालिया का कहना है कि यह तुर्की को आतंकवाद, समुद्री डकैती और किसी भी बाहरी खतरे के खिलाफ सोमाली समुद्री जल की रक्षा का भरोसा देता है। यह “ऐतिहासिक” सौदा कथित तौर पर तुर्की को अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र में सोमालिया के समुद्री संसाधनों को विकसित करने का अधिकार भी देता है। तुर्की नौसेना 2009 से समुद्री डकैती और सशस्त्र डकैती से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत सोमालिया के तट और अदन की खाड़ी में पहले ही काम कर चुकी है।

सोमालिया में तेल का विशाल भंडार
2020 में काला सागर में गैस की खोज के बाद से तुर्की के पास अपतटीय ऊर्जा अन्वेषण में वर्षों का अनुभव है। अंकारा अब गैस क्षेत्र विकसित कर रहा है और इसे घरेलू खपत के लिए अपने स्थानीय नेटवर्क में पंप कर रहा है। अमेरिकी सरकार की रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि सोमालिया में कम से कम 30 बिलियन बैरल तेल और गैस भंडार हो सकता है, लेकिन इसके लिए निवेश की आवश्यकता है जिसमें तीन से पांच साल लग सकते हैं। 2022 में, सोमाली सरकार ने सात अपतटीय ब्लॉकों के लिए अमेरिका स्थित कोस्टलाइन एक्सप्लोरेशन के साथ एक अन्वेषण समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसकी ड्रिलिंग 2025 में शुरू करने की योजना है।

अफ्रीका में क्यों रुचि ले रहे एर्दोगन
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्गोगन की कोशिश अपने देश को एक वैश्विक महाशक्ति बनाने की है। इसी कारण उनका ज्यादा फोकस अफ्रीकी देशों पर है। तुर्की ने हाल में ही मिस्र के साथ भी आर्थिक समझौते को लेकर बातचीत शुरू की है। माना जा रहा है कि आर्थिक तंगी से जूझ रहा मिस्र जल्द ही तुर्की को अपना एक तटीय शहर लीज पर दे सकता है। सोमालिया के तटीय क्षेत्र से होकर बड़े पैमाने पर वैश्विक व्यापार होता है। ऐसे में तुर्की इस इलाके को अकेले ही नियंत्रित करने का सपना भी देख रहा है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...