6.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedFASTag से भी क्‍या कम नहीं हुईं दिक्‍कतें? सर्वे बताता है 76%...

FASTag से भी क्‍या कम नहीं हुईं दिक्‍कतें? सर्वे बताता है 76% यूजर्स को किसी न किसी तरह की प्रॉब्‍लम

Published on

नई दिल्‍ली:

देश में FASTag लागू होने के बाद गाड़ी चलाने वालों और टोल कर्मियों के बीच दिक्कतें कम होने की उम्मीद थी। जहां यह काम करता है, वहां FASTag ने टोल से गाड़ियों के गुजरने की प्रक्रिया को आसान बनाया है। हालांकि, सिस्टम में कई तरह की गड़बड़ियां हैं, जिनकी वजह से कई बार देरी, लंबी कतारें और यहां तक कि लोगों को गुस्सा भी आ जाता है। पिछले कुछ वर्षों में दर्ज घटनाओं से पता चलता है कि टोल कर्मियों और गाड़ी मालिकों के बीच टकराव होते रहते हैं। गेट न खुलने के कारण देरी होना और टोल रोड पर यात्रा न करने के बावजूद लोगों से फीस वसूलाने की शिकायतें आती रहती हैं। उम्मीद है कि NHAI आगे इन मुद्दों पर भी ध्यान देगा।

टोल बूथ पर देरी के लिए ड्राइवरों या वाहनों के मालिकों को दोषी ठहराना आसान है, लेकिन वहां तैनात कर्मचारी अक्सर सुचारु रास्ता सुनिश्चित न करके अराजकता बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर पेशेवर सेवाओं की कमी, फास्टैग को स्कैन करने वाले कैमरों के काम न करने या बैरिकेड के काम न करने के कारण दिक्कतों की कई रिपोर्ट आती रहती हैं। FASTag के विभिन्न पहलुओं के बारे में पिछले 6 महीनों में लोकल सर्कल प्लैटफॉर्म पर सैकड़ों शिकायतें मिलीं। इसके बाद लोकल सर्कल ने लोगों के सामने आने वाले प्रमुख मुद्दों को जानने के लिए एक सर्वे किया। इसमें सामने आया कि पिछले तीन वर्षों में 76 फीसदी FASTag यूजर्स को टोल पर एक या अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ा है।

1. क्या आपने पिछले तीन वर्षों में टोल पर FASTag में दिक्कतों का सामना किया?
हां- 76%
नहीं- 24%

2. पिछले तीन वर्षों में आपने FASTag से जुड़ी किन दिक्कतों का सामना किया?
टोल चार्ज का डुप्लिकेट डेबिटः 18%
FASTag का काम न करना और दो बार चार्ज देनाः 11%
FASTag रीडर का काम न करना और दो बार चार्ज देनाः 25%
बिना इस्तेमाल के बैलेंस कम हो जानः 20%
अन्यः 28%
कह नहीं सकतेः 34%

3. फिलहाल फास्टैग जिस तरह से काम करता है, अगर कैश टोल चार्ज का विकल्प दिया जाए तो आप क्या पसंद करेंगे?
FASTag: 77%
कैश या UPI ऑनसाइटः 13%
कह नहीं सकतेः 10%

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...