6.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorized'महिला दिवस पर बड़ा तोहफा मिला है, मोदी को शुक्रिया....', राज्यसभा के...

‘महिला दिवस पर बड़ा तोहफा मिला है, मोदी को शुक्रिया….’, राज्यसभा के लिए मनोनीत होने पर बोलीं सुधामूर्ति

Published on

नई दिल्ली,

इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी. इस ऐलान पर सुधा मूर्ति ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं फिलहाल भारत में नहीं हूं. लेकिन महिला दिवस पर ये मेरे लिए बड़ा तोहफा है. ये देश के लिए काम करने की नई जिम्मेदारी है. मैं इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी की आभारी हूं.

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर जानकरी दी थी कि मुझे खुशी है कि भारत के राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति जी को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है. सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में सुधा जी का योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायक रहा है. राज्यसभा में उनकी उपस्थिति हमारी ‘नारी शक्ति’ का एक शक्तिशाली प्रमाण है, जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है. उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूं.

कौन हैं सुधा मूर्ति?
सुधा मूर्ति इंफोसिस के फाउंडर नारायणमूर्ति की पत्नी हैं. वह लेखिका भी हैं. उनकी कई किताबें अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा में प्रकाशित हो चुकी हैं. वह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सास भी हैं. उनकी बेटी अक्षता मूर्ति दरअसल ऋषि सुनक की पत्नी है. सुधा का जन्म 19 अगस्त 1950 को कर्नाटक में हुआ था. वह कंप्यूटर साइंटिस्ट और इंजीनियर रही हैं. वह टाट इंजीनियरिंग एंड लोकोमोटिव कंपनी में काम करने वाली पहली महिला इंजीनियर थीं.

सुधा मूर्ति लगातार महिलाओं और बच्चों के लिए काम करती रही हैं. उन्होंने कई प्रेरणादायक किताबें लिखी हैं. दरअसल, सुधा मूर्ति ने ही 1981 में इंफोसिस की शुरुआत के दौरान पति एन आर नायारणमूर्ति को दिए गए 10,000 रुपये के उधार दिए थे. सुधा टीवी शो में बता चुकी हैं कि वे लोग उस समय किराए के मकान में रहते थे और पैसों की तंगी थी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...