4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'चाहती हूं मां अफेयर कर लें, पापा तो...', बेटी ने पोस्ट कर...

‘चाहती हूं मां अफेयर कर लें, पापा तो…’, बेटी ने पोस्ट कर बताई घर की बातें, भड़के लोग

Published on

नई दिल्ली,

एक बेटी ने मदर्स डे पर अपनी मां को ऐसा तोहफा दिया, जो कुछ लोगों को ठीक नहीं लगा. कार्ड, चॉकलेट या फूल के बजाय उसने अपनी मां के लिए एक अफेयर करने की इच्छा जाहिर की. लड़की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर इस मामले के बारे में बताया है. उसने यहां सब रेडिट ग्रुप/मैरिज एडवाइस में लिखा कि उसकी मां अपनी शादी में खुश नहीं हैं.

ऐसा उसके पिता के कारण है. वो लिखती है, ‘वो मुश्किल से एक-दूसरे से बात करते हैं, वो हमेशा टीवी के सामने बैठे रहते हैं और उन्हें कभी भी अपनी पसंद का कुछ देखने नहीं देते. वो उनके लिए रात का खाना पकाती हैं और वो बमुश्किल ही उसे खाते हैं, उन्हें इसके लिए धन्यवाद भी नहीं कहते.’

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, बेटी ने आगे लिखा, ‘उनमें से प्यार खो गया है. उन्होंने मुझे बताया कि वो सोने से पहले उन्हें एक किस भी नहीं देते. मुझे याद नहीं आ रहा कि आखिरी बार वो कब डिनर के लिए या डेट पर या किसी जगह घूमने के लिए बाहर गए थे. मुझे लगता है कि वो दोनों अपनी छोटी-छोटी परेशानियों में फंस गए हैं और अब एक-दूसरे की तारीफ भी नहीं करते, लेकिन वो एक साथ बहुत अच्छे हुआ करते थे.’बेटी ने कहा कि उसकी मां को विचार आया था कि वो किसी नए शख्स से मुलाकात करें. लेकिन ऐसा कर नहीं पाईं. लेकिन वो अपने पति से प्यार करती हैं और उन्हें छोड़ना नहीं चाहतीं.

लड़की ने अपने पोस्ट में आगे लिखा है, ‘मदर्स डे आने के साथ, मैं अपनी मां के लिए कुछ अलग करना चाहती थी, जिससे उनकी शादी भी पटरी पर आ सके. इसलिए मैं उन्हें उन डेटिंग वेबसाइट्स में से एक की मेंबरशिप दिलाने के बारे में सोच रही थी, जिसके जरिए आप अफेयर कर सकते हैं. मैंने पढ़ा है कि इससे वास्तव में शादीशुदा जिंदगी में मदद मिल सकती है.’हालांकि इस लड़की के पोस्ट पर लोगों ने खूब नाराजगी व्यक्त की. लोगों ने कहा कि शादी को पटरी पर लाने के लिए अफेयर करने की जरूरत नहीं होती.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...