4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयये कैसी मशीन, महिलाओं को छेड़ती है... सऊदी अरब के पहले मेल...

ये कैसी मशीन, महिलाओं को छेड़ती है… सऊदी अरब के पहले मेल रोबोट की हरकत पर उबला सोशल मीडिया

Published on

रियाद

महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न दुनियाभर में एक चिंताजनक मुद्दा है। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की कई घटनाएं कैमरे पर भी दर्ज हुई हैं। बावजूद इसके कोई भी ये उम्मीद नहीं करता होगा कि रोबोट भी इस तरह की हरकत कर सकता है। लेकिन सऊदी अरब के पहले पुरुष ह्यूमनाइट रोबोट एंड्राइड मुहम्मद एक महिला के साथ ऐसा करके विवादों में घिर गया है। रोबोट को रियाद में डीपफास्ट के दूसरे संस्करण के दौरान पेश किया गया था। जहां इस रोबोट ने मशीन के अनावरण के दौरान एक महिला न्यूज रिपोर्टर को कथित तौर पर गलत तरीके से छुआ था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर लानत-मलामत शुरू हो गई है।

वीडियो हो रहा वायरल
घटनाक्रम का 7 सेकंड का वीडियो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एआई रोबोट एक टीवी रिपोर्टर राविया अल-कासिमी के पास खड़ा था। इस दौरान दर्शकों का ध्यान रोबोट के हाथ की हरकतों ने खींचा जो काफी हद तक उत्पीड़न जैसा लग रहा था। इस दौरान रिपोर्टर भी असहज होती दिख रही थी। वीडियो में दिख रहा है कि जब रिपोर्टर कैमरे के सामने रिपोर्टिंग कर रही थी, उसी दौरान रोबोट उसे पीछे से गलत तरीके से छूता है, जिसके बाद रिपोर्टर अचानक रुक जाती है और पीछे मुड़कर उसे रोकती है।

दो भागों में बंटा सोशल मीडिया
घटना का वीडियो देखते ही देखते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अधिकांश लोगों ने महिला के उत्पीड़न को लेकर रोबोट को आड़े हाथों लिया और जमकर सुनाया। वहीं, कई लोगों ने इसकी आलोचना करते हुए दावा किया कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इसे इस तरह से प्रोग्राम किया गया था। इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया। कुछ ही समय में वीडियो वाली पोस्ट पर कमेंट की बाढ़ सी आ गई।

कई लोगों को रोबोट के हाथों की हरकत ‘प्राकृतिक’ लगी, जबकि अन्य ने उन प्रोग्रामर्स पर सवाल उठाया जिन्होंने रोबोट को इस तरह से डिजाइन किया था। एक यूजर ने सवार किया कि कौन है जिसने इसे डिजाइन किया। एक ने लिखा, ठरकी रोबोट। कुछ एक यूजर ऐसे भी थे जिन्होंने रोबोट का बचाव करते हुए कहा कि मशीन को डिजाइन ही इस तरह से किया गया था और महिला रिपोर्टर गलत जगह खड़ी थी। अधिकांश ऐसे थे जिन्होंने इसे गलत माना और सीधे ‘उत्पीड़न’ कहा। वीडियो को अभी तक 195,000 से अधिक लोगों ने देखा है। ये संख्या अभी भी बढ़ रही है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...