13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedसामान्‍य और उज्‍ज्‍वला सिलेंडर के दाम में कितना फर्क, मोदी सरकार के...

सामान्‍य और उज्‍ज्‍वला सिलेंडर के दाम में कितना फर्क, मोदी सरकार के ऐलान के बाद नए रेट क्‍या?

Published on

नई दिल्‍ली:

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी। पीएम मोदी ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का ऐलान किया। इसके पहले गुरुवार को मोदी सरकार ने उज्‍ज्‍वला योजना के लाभार्थियों को बड़ी खुशखुबरी दी थी। उसने अगले वित्तीय वर्ष भी पीएम उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी जारी रखने का फैसला लिया है। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जाता है। साथ ही हरेक एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए 300 रुपये सब्‍सिडी दी जाती है। केंद्रीय कैबिनेट ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को इसी 300 रुपये की सब्सिडी जारी रखने की मंजूरी दी है। अब स्‍कीम के तहत 31 मार्च 2025 तक उज्ज्वला लाभार्थियों को सब्सिडी दी जाएगी। यह सब्सिडी लाभार्थ‍ियों के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है। सब्सिडी के कारण सामान्‍य और उज्‍ज्‍वला योजना के तहत मिलने वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में फर्क पैदा हो जाता है। आइए, यहां जानते हैं कि सरकार की ताजा घोषणाओं के बाद दोनों कितने-कितने में मिलेंगे।

करीब 300 रुपये का अंतर
पीएम उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को केंद्र सरकार सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी देती है। यह सामान्‍य सिलेंडर से इसके दामों में फर्क डालता है। वहीं, पीएम ने शुक्रवार को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का ऐलान किया। इससे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमत 503 रुपये हो गई है। वहीं, सामान्य ग्राहकों के लिए एक सिलेंडर की कीमत 803 रुपये होगी।

क‍ितना होगा सरकारी खजाने से खर्च
उज्ज्वला लाभार्थियों को साल में 12 सिलेंडर सब्सिडी मिलती है। वित्‍त वर्ष 2024-25 के लिए इस पर कुल 12,000 करोड़ रुपये खर्च होगा। उज्ज्‍वला योजना की सब्सिडी सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को हुई थी। यह योजना गरीब परिवारों को मुफ्त रसोई गैस उपलब्ध कराती है। इसका उद्देश्‍य ग्रामीण और शहरी दोनों इलाके में रहने वाले बीपीएल परिवारों की महिलाओं को फायदा पहुंचाना है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना केवल उन परिवारों के लिए है जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...