7.9 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedPaytm, PhonePe और Google Pay को टक्कर देंगे मुकेश अंबानी! आ रहा...

Paytm, PhonePe और Google Pay को टक्कर देंगे मुकेश अंबानी! आ रहा Jio Pay Soundbox

Published on

Jio ने कम समय में भारतीय टेलीकम्युनिकेशन मार्केट में अपनी पहचान बना ली है। इसके साथ ही कंपनी नए-नए बदलाव भी करती रहती है। अब UPI पेमेंट मार्केट में भी जियो धमाकेदार एंट्री करने का प्लान बना रहा है। आमतौर पर आपने दुकानों पर Paytm Soundbox ही देखा होगा। यानी जैसे ही आप पेमेंट करते हैं तो बोलकर शॉप ऑनर को बताया जाता है, लेकिन अब इसमें जियो भी एंट्री करने का प्लान कर रहा है।

Jio Pay App पहले से ही बाजार में उपलब्ध है और अब Soundbox की मदद से कंपनी अपना बिजनेस बढ़ाने पर जोर दे रही है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Jio Soundbox का ट्रायल स्टार्ट हो चुका है और बहुत जल्द आपको ये दुकानों पर देखने को मिल सकता है। यानी इससे मुकेश अंबानी सीधा पेटीएम, फोनपे और गूगल पे को टक्कर देने वाले हैं। क्योंकि रिपोर्ट में बताया गया है कि इससे शॉप ऑनर्स को शानदार ऑफर्स भी दिए जाएंगे।

जियो के इस प्लान के बाद अन्य कंपनियों की चिंता थोड़ा बढ़ सकती है। खासकर ऐसे समय में जब पेटीएम पेमेंट बैंक को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। पेटीएम पेमेंट बैंक पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। हालांकि इससे पेटीएम यूपीआई पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। इस दौरान ही जियो की तरफ से लिए जाने वाले इस फैसले ने सबको हैरान कर दिया है।

Jio का नया प्लान- हालांकि अभी तक इसको लेकर लीक्स ही सामने आए हैं। जियो की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल जानकारी तो नहीं दी गई है। Voice Over की मदद से यूजर्स को इससे संबंधित हर जानकारी दी जाती है। इसकी मदद से सेलर और रिसीवर दोनों को ही काफी मदद मिलती है। स्मार्टफोन और ऐप्स से कंफर्टेबल नहीं होने वाले यूजर्स के लिए ये डिवाइस काफी मददगार साबित होता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...