3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबहुत बड़ा फर्क है... जम्मू और कश्मीर से तुलना पर बोले पीओके...

बहुत बड़ा फर्क है… जम्मू और कश्मीर से तुलना पर बोले पीओके के लोग, भारत की कर रहे तारीफ

Published on

इस्लामाबाद

पीएम मोदी ने गुरुवार को अनुच्छेद 370 के खत्म होने के बाद पहली बार कश्मीर घाटी का दौरा किया। यहां उन्होंने ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में 6400 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। इन परियोजनाओं के तहत कृषि और पर्यटन से जुड़े क्षेत्रों में काम होगा। भारत में मौजूद कश्मीर में विकास की बातें हो रही हैं। वहीं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में रहने वालों के हालात खराब हैं। भारतीय कश्मीर में रहने वाले लोगों के पास रोजगार और नौकरियों के अवसर हैं। वहीं POK के लोग महंगाई से त्रस्त हैं।

पाकिस्तानी यूट्यूबर सुहैब चौधरी ने पीओके में लोगों से बात की। पाकिस्तान के लोग पीओके को ‘आजाद कश्मीर’ कहते हैं। इसमें ख्वाजा शब्बीर अहमद नाम के एक शख्स से जब दोनों कश्मीर में डेवलपमेंट की बात पूछी गई तो उसने कहा, ‘बहुत बड़ा फर्क है। उस हिसाब से हमारे पास किसी भी प्रोजेक्ट पर जीरो परसेंट भी इन्वेस्टमेंट नहीं हो रही। जितने भी टूरिस्ट वाली जगह हैं वहां के लिए काम करना चाहिए।’ बातचीत में यह भी पता चला कि पीओके की कई जगहों पर कैमरा प्रतिबंधित है।

इसी शख्स ने यह भी बताया कि किस तरह से पीओके का कोई डेवलपमेंट नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, ‘हमारे कई ऐसे गांव हैं, जिनको ये नहीं पता कि बिजली क्या चीज होती है। बॉर्डर पर भारत की सेना की पोस्ट पर 24 घंटे बिजली रहती है। लेकिन यहां पर 12 घंटे बिजली नहीं मिलती तो टूरिस्ट कैसे आएगा?’ इस शख्स ने अफसोस जताते हुए कहा कि कश्मीर से 50 मेगावाट बिजली बनकर पूरे पाकिस्तान में जाती है, लेकिन हमें हमारी जरूरत का 10 मेगावाट भी नहीं मिलता।

क्या बोले युवा
एक अन्य शख्स ने महंगाई को लेकर बोलते हुए कहा, ‘महंगाई यहां (POK) हद से ज्यादा है। कश्मीर में जो चीज होती है वो सस्ती है लेकिन बाहर से जो भी मंगाना पड़ता है उसका दाम बहुत ज्यादा है। भारत साइड महंगाई यहां से कम है। जॉब भी ज्यादा हैं। हमारे पाकिस्तानी आपस में लड़ मर रहे हैं।’ वहीं कक्षा 9 में पढ़ने वाले एक छात्र ने कहा, ‘भारत की हुकूमत अपने लोगों के लिए अहसास रखती है। वह अपनी जनता के लिए काम करती है। हमारी सरकार सिर्फ अपना पेट भरती है।’

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...