7.9 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedअरबपति रूपर्ट मडोक ने 5वीं शादी का किया ऐलान, जानिए कौन है...

अरबपति रूपर्ट मडोक ने 5वीं शादी का किया ऐलान, जानिए कौन है होने वाली पत्नी

Published on

नई दिल्ली:

मशहूर अरबपति और मीडिया टायकून रूपर्ट मर्डोक एक बार फिर से शादी करने जा रहे हैं। रूपर्ट अभी 92 साल के हैं। वह जिस महिला से शादी करने जा रहे हैं उनका नाम एलेना झुकोवा है। झुकोवा रूस से ताल्लुक रखती हैं। झुकोवा 67 साल की हैं। वह रूपर्ट से करीब 25 साल छोटी हैं। रूपर्ट ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने एलेना झुकोवा से सगाई कर ली है। वह जुलाई में शादी भी करने वाले हैं। एलेना झुकोवा एक मॉलीक्यूलर बायोलॉजिस्ट हैं जो कि डायबिटीज से जुड़े रिसर्च में स्पेशलिस्ट हैं। वह मॉस्को की रहने वाली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एलेना और मर्डोक दोनों की मुलाकात एक फैमिली पार्टी में हुई थी, जहां उन्होंने एक दूसरे को पसंद किया और डेट करने लगे। एलेना झुकोवा की ये दूसरी शादी है। पहली शादी से उनकी एक बेटी है जो कि 42 साल की है। 11 मार्च को मर्डोक अपना 93वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं और जून में शादी के बंधन में बंधेंगे।

जोरों से चल रहीं तैयारियां
एलेना झुकोवा से पहले रूपर्ट मर्डोक 4 बार शादी कर चुके हैं। हालांकि हर बार उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया है। यह मर्डोक की झुकोवा के साथ 5वीं शादी होगी। इसकी तैयारियां जोरों से चल रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एलेना झुकोवा से मर्डोक की मुलाकात उनकी तीसरी पत्‍नी वेंडी डेंग ने करवाई है। इसके बाद से उन्होंने लगातार मिलना जुलना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों काफी नजदीक आए और आखिरकार शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया।

करोड़ों में है नेटवर्थ
आस्‍ट्रेलिया में साल 1931 में पैदा हुए रूपर्ट मर्डोक की गिनती बड़े अमेरिकी अरबपतियों में होती है। फोर्ब्‍स बिलेनियर इंडेक्‍स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 18.9 बिलियन डॉलर यानी करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये है। रुपर्ट मर्डोक ने 1969 में ब्रिटेन में न्यूज ऑफ द वर्ल्ड (News of the World) और द सन (The Sun) अखबारों को खरीदा था। इसके बाद वह मीडिया जगत में पैठ बढ़ाते चले गए। रूपर्ट मर्डोक अमेरिका, ब्रिटेन और आस्‍ट्रेलिया के कई बड़े टीवी चैनल्‍स और अखबारों के मालिक हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...