13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedहो गया रास्ता साफ... बैंक में 5 दिन काम पर आया ये...

हो गया रास्ता साफ… बैंक में 5 दिन काम पर आया ये बड़ा अपडेट, बस यहां से मंजूरी का इंतजार

Published on

नई दिल्ली,

बैंक में 5 दिन काम और दो दिन की छुट्टी का मुद्दा लंबे समय से उठाया जा रहा है और अब इस मामले में बड़ा अपडेट आया है. 5DaysBanking को लेकर ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन के मुताबिक, सभी शनिवारों पर Bank Holiday प्रस्ताव पर सहमति बन गई है. हालांकि, आखिरी फैसला सरकार को लेना है. बैंकों में पांच दिन काम ही नहीं, बल्कि बैंक कर्मचारियों की सैलरी में 17% इजाफे पर भी एक राय बनी है.

5 Days Banking पर रास्ता साफ
बिजनेस टुडे पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, लंबे समय से बैंक यूनियनों द्वारा से बीते साल दिसंबर 2023 में बैंक यूनियनों द्वारा 180 दिनों में 5Days Bank Working लागू करने की अपील की थी. ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन ने कहा कि एक संयुक्त नोट में सरकारी अधिसूचना जारी होने तक सभी शनिवारों को छुट्टियों के रूप में मान्यता देने पर सहमति व्यक्त की गई है. इसमें कहा गया है कि संशोधित कामकाजी घंटे सरकार की अधिसूचना के बाद प्रभावी होंगे.

IBA CEO ने शेयर की जानकारी
इंडियन बैंक एसोशिएसन के सीईओ (IBA CEO) सुनील मेहता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इस संबंध में जानकारी शेयर की है. शुक्रवार को किए गए इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘आज Banking Industry के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि IBA और UFBU, AIBOA, AIBASM और BKSM ने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए वेतन संशोधन के संबंध में 9वें संयुक्त नोट और 12वें द्विपक्षीय समझौते पर साइन किए हैं.

सैलरी में दिखेगा बंपर इजाफा
पांच दिन बैंकिंग के साथ ही भारतीय बैंक संघ और बैंक कर्मचारी यूनियनों ने 17 फीसदी की वार्षिक वेतन वृद्धि पर सहमति व्यक्त की है. इसके साथ ही बेसिक सैलरी में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा. इससे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों पर लगभग 8,284 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक बोझ पड़ेगा. वहीं Salary Hike से लगभग 8 लाख बैंक कर्मचारियों को लाभ होगा. आईबीए के मुताबिक, ये वेतनवृद्धि 1 नवंबर 2022 से प्रभावी होगी.

नए समझौते में क्या-क्या खास?
बैंक अधिकारियों के संगठन ने कहा कि नए वेतनमान का निर्धारण 8088 अंकों के महंगाई भत्ते (DA) और उस पर अतिरिक्त भार को मिलाकर किया गया है. नए समझौते के तहत सभी महिला कर्मचारियों को मेडिकल सर्टिफिकेट दिए बिना प्रति माह एक दिन की बीमारी की छुट्टी लेने की अनुमति होगी. इसके साथ ही रिटायरमेंट के समय/सर्विस के दौरान किसी कर्मचारी की मृत्यु पर 255 दिनों तक भुनाया जा सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार भी इस पर सरकार बड़ा फैसला ले सकती है.

2015 में हुआ था ये बदलाव
गौरतलब है कि साल 2015 में सरकार ने बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को Bank Holiday घोषित किया था. बैंक यूनियन LIC की तरह बैंकों में भी 5Day’s Working लागू करने के लिए कह रहे हैं. बैंक कर्मचारियों को दो दिन के वीकली ऑफ का तोहफा मिलने के बाद उनके काम के घंटों (Bank Working Hours) में इजाफा किया जा सकता है. अगर बैंकों में 5-Day Working व्यवस्था लागू होती है, तो फिर कर्मचारियों को रोज 40 मिनट एक्स्ट्रा काम करना पड़ सकता है. यानी उनका वर्किंग टाइम सुबह 9:45 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जा सकता है.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...