3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइस देश का पूर्व राष्ट्रपति ड्रग्स तस्करी में दोषी करार, अमेरिका ने...

इस देश का पूर्व राष्ट्रपति ड्रग्स तस्करी में दोषी करार, अमेरिका ने हथकड़ी लगा निकाली ‘परेड’

Published on

न्यूयॉर्क:

होंडुरास के पूर्व राष्ट्रपति जुआन ऑरलैंडो हर्नांडेज को मादक पदार्थ तस्करों के साथ साजिश रचने और अपने सैन्य व पुलिस बलों की मदद से कई टन कोकीन निर्बाध रूप से अमेरिका लाने के मामले में शुक्रवार को न्यूयॉर्क में दोषी ठहराया गया। जूरी ने दो सप्ताह की सुनवाई के बाद एक संघीय अदालत में अपना फैसला सुनाया। इस मामले पर हर्नांडेज के देश में भी लोग करीबी नजर रख रहे थे। हर्नांडेज ने लगभग एक करोड़ की आबादी वाले मध्य अमेरिकी राष्ट्र के नेता के रूप में दो कार्यकाल में शासन किया।

2022 में पद छोड़ते ही हुए थे गिरफ्तार
उन्हें 2022 में पद छोड़ने के तीन महीने बाद होंडुरास की राजधानी तेगुसिगाल्पा में उनके घर से गिरफ्तार किया गया था और उसी वर्ष अप्रैल में अमेरिका में प्रत्यर्पित किया गया था। अमेरिकी अभियोजकों ने उन पर 2004 से मादक पदार्थ तस्करों के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि पूर्व राष्ट्रपति ने घूस की रकम के तौर पर लाखों डॉलर लिए।

हर्नांडेज ने मुकदमे की गवाही में स्वीकार किया कि होंडुरास में लगभग सभी राजनीतिक दलों को मादक पदार्थों से प्राप्त पैसे का भुगतान किया गया था, लेकिन उन्होंने खुद रिश्वत लेने से इनकार किया। उन्हें अमेरिका में कोकीन आयात करने की साजिश, नशीली दवाओं की तस्करी के लिए हथियार और विनाशकारी उपकरण रखने की साजिश के आरोप में कार्यालय में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा होने के बाद 2022 में अमेरिका में प्रत्यर्पित किया गया था।

उम्रकैद की हो सकती है सजा
होंडुरास के पूर्व राष्ट्रपति को प्रत्येक आरोप के लिए जेल में अधिकतम आजीवन कारावास की सजा का सामना करना पड़ सकता है। अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा कि राष्ट्रपति पद पर रहने के दौरान हर्नांडेज ने अपने अंतारिक सर्कल में ड्रग तस्करों को संरक्षित और समृद्ध किया। विभाग ने यह भी बताया कि हर्नांडेज ने अपनी सत्ता पर पकड़ को चुनौती देने वाले ड्रग तस्करों के प्रत्यर्पण का समर्थन करने के लिए कार्यकारी शक्ति के उपयोग भी किया। अभियोजकों ने यह भी कहा कि जिस साजिश में हर्नांडेज़ ने भाग लिया था, उसके सदस्य देश भर में कोकीन की सुरक्षा के लिए होंडुरास राष्ट्रीय पुलिस पर निर्भर थे।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...