3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तानी सेना और तालिबान में भीषण गोलीबारी, कई हताहत, इस सैन्य झड़प...

पाकिस्तानी सेना और तालिबान में भीषण गोलीबारी, कई हताहत, इस सैन्य झड़प का कारण क्या है

Published on

काबुल:

पाकिस्तानी सेना और तालिबान के बीच पिछले 24 घंटों से भीषण गोलीबारी हो रही है। इस गोलीबारी में कई लोगों के हताहत होने की भी आशंका है। तालिबान और पाकिस्तानी सेना दोनों ने सैन्य झड़पों की पुष्टि भी की है, लेकिन हताहतों की संख्या पर कुछ नहीं कहा है। इस सैन्य झड़प का कारण सीमा पर पाकिस्तानी सेना की बाड़बंदी और दूसरे निर्माण कार्यों को बताया जा रहा है। तालिबान ने पाकिस्तानी सेना के इन कदमों का विरोध किया। इसके बाद दोनों पक्षों ने फायरिंग की और बाद में भारी हथियारों से एक दूसरे पर हमले किए।

द खुरसान डायरी ने बताया कि पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर कल रात से गोलीबारी हो रही है। यह गोलीबारी अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत और पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की सीमा पर हुई है। दोनों पक्षों के घटनाक्रम की प्रत्यक्ष जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि दोनों तरफ के काफी लोग हताहत हुए हैं। वर्तमान में दोनों देशों के उच्च अधिकारी आपस में बातचीत कर रहे हैं, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पाकिस्तान के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने भी घटना की पुष्टि की है। ये झड़पें पाकिस्तानी सीमा पर निर्माण कार्य शुरू होने के बाद हुई हैं।

डूरंड लाइन को नहीं मानता तालिबान
तालिबान शुरू से ही पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा को नहीं मानता है। इन दोनों देशों की सीमा को डूरंड लाइन कहा जाता है। तालिबान का कहना है कि अफगानिस्तान की सीमा डूरंड लाइन के दूसरी ओर भी फैली हुई है। उनका कहना है कि इस सीमा ने कई जनजातियों को बांट दिया है। डूरंड लाइन के दोनों ओर पश्तून आबादी बहुत ज्यादा है। तालिबान में भी इनकी भरमार है। वहीं, पाकिस्तान डूरंड लाइन को ही आधिकारिक सीमा बताता है।

पाकिस्तान-तालिबान में पहले भी हो चुकी हैं झड़पें
पाकिस्तान और तालिबान में अगस्त 2021 के बाद दर्जनों बार सैन्य झड़पें हो चुकी हैं। इनमें से अधिकतर झड़पें सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से की जा रही बाड़बंदी और निर्माण के कारण हुई हैं। पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान में मौजूद कई आतंकवादी समूह दोनों देशों की खुली सीमा का फायदा उठाकर उसके देश में घुसपैठ करते हैं और हमले करके भाग जाते हैं। ऐसे में सीमा की बाड़बंदी करके वह अफगान आतंकी समूहों को रोकना चाहता है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...