18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलपाकिस्तानी हिंदू अब... CAA लागू होने पर पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने...

पाकिस्तानी हिंदू अब… CAA लागू होने पर पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने यूं जाहिर की खुशी

Published on

नई दिल्ली

भारत में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) कानून लागू हो गया है। गृह मंत्रालय ने आधिकारिक रूप से सीएए कानून लागू करने की घोषणा की है। इस कानून का मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई और पारसी लोगों को भारत की नागरिकता दिलाने में आसानी करेगा। कानून लागू होने पर पाकिस्तान के हिंदू क्रिकेटर दानिश कनेरिया अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दानिश कनेरिया ने क्या कहा?
पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार को हमेशा समर्थन करते हैं। कनेरिया ने सीएए कानून लागू होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- पाकिस्तानी हिंदू अब खुली हवा में सांस ले सकेंगे। फिर कनेरिया ने एक और ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा- नागरिकता संशोधन अधिनियम को अधिसूचित करने के लिए नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी को धन्यवाद।

कनेरिया के साथ हुआ भेदभाव
दानिश कनेरिया कई बार पाकिस्तान क्रिकेट में अपने साथ भेदभाव का आरोप लगा चुके हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पाकिस्तान स्पिनर कनेरिया शाहिद अफरीदी पर भी हिंदू होने की वजह से भेजभाव करने का आरोप लगा चुके हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट और 18 वनडे खेले हैं। 2010 में 43 साल के कनेरिया पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था। लेकिन पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दे दिया। इसके बाद पाकिस्तान टीम में जगह मिली लेकिन सीरीज में खेलने से रोक दिया गया।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...