3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयHeadphones ने बिगाड़ी हालत, रात भर लगाकर रखती थी महिला, मिला जिंदगी...

Headphones ने बिगाड़ी हालत, रात भर लगाकर रखती थी महिला, मिला जिंदगी भर का जख्म

Published on

नई दिल्ली,

दुनिया में बहुत से लोगों को हेडफोन लगाकर गाने सुनना बहुत पसंद होता है. कई लोग तो इस हद तक इस चीज के आदी होते हैं कि वे बिना हेडफोन या ईयरफोन के घर से तक नहीं निकलते. सफर दूर का हो या दफ्तर तक का ऐसे लोग बिना हेडफोन के एक पल नहीं रहना चाहते. लेकिन यही आदत किसी के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है. एक महिला के साथ ऐसा ही कुछ ही हुआ.

दो सालों से हर रात हेडफोन लगाकर सोती थी
चीन की एक महिला को रोज रात में हेडफोन में म्यूजिक सुनने की आदती थी. वह म्यूजिक चलाकर सो जाती थी और सारी रात उसके कान में गाना बजता था. वह लगभग दो सालों से लगातार ऐसा कर रही थी. शेडोंग की रहने वाली वांग लोकल फर्म में सेक्रेटरी के रूप में काम करती है. हाल में उसे सुनने में दिक्कत होने लगी तो वह डॉक्टर के पास जांच के लिए पहुंची. यहां उसे पता लगा कि बाएं कान में उसे परमानेंट न्यूरोलॉजिकल हीयरिंग डेमेज हो गया है.

महिला ने कथित तौर पर अपने डॉक्टर को बताया- ‘जब मैं कॉलेज में थी, मुझे म्यूजिक सुनते हुए सो जाना पसंद था. एक बार जब मैंने इसे सुनना शुरू किया तो मैं पूरी रात हेडफोन लगाकर सोने लगी. यह एक आदत बन गई थी और मैं लगभग दो साल से ऐसा कर रही हूं.

कानों को लंबे समय तक शोर देना मुसीबत
अस्पताल में ओटोलरींगोलॉजी विभाग के निदेशक ली ताओ ने चीनी अखबार द पेपर को बताया कि वांग की सुनने की दिक्कत संभवत: उस म्यूजिक के कारण हुई जो वह हर रात सुनती थी. हालांकि वॉल्यूम कम होता था लेकिन फिर भी कानों को लंबे समय तक शोर का सामना करना पड़ा जिससे ये सब हो गया.

डॉक्टरों ने बताया ऐसी समस्या से कैसे बचें
वांग को बाएं कान में ही समस्या हुई थी जो कि हीयरिंग एड से संभाली जा सकती है. बता दें कि कुछ समय पहले भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं. डॉक्टर इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए लोगों को सलाह देते हैं कि अपने कानों को लंबे समय तक 60 डेसिबल से अधिक के शोर में न रखें, हेडफ़ोन न पहनें या 60 मिनट से अधिक तेज़ संगीत न सुनें. इसके अलावा वॉल्यूम 60 प्रतिशत से कम रखने का प्रयास करें.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...