13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedसरकारी बाबुओं को बढ़ा हुआ डीए इसी महीने के वेतन में! फाइनेंस...

सरकारी बाबुओं को बढ़ा हुआ डीए इसी महीने के वेतन में! फाइनेंस मिनिस्ट्री से हो गया आर्डर, जानें पूरी बात

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों का महीनों का इंतजार समाप्त हो गया है। मोदी सरकार ने होली से पहले ही बढ़े हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया था। इस बढ़ोतरी के बाद अब महंगाई भत्ता बढ़कर 50 फीसदी हो गया है। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान इसी महीने के वेतन से होने लगेगा। मतलब कि अगले महीने की पहली नहीं, दूसरी तारीख को बढ़ा हुआ वेतन क्रेडिट होना शुरू हो जाएगा। इस बारे में केंद्र सरकार के फाइनेंस मिनिस्ट्री का आर्डर हो गया है।

कब से होगी बढ़ोतरी
केंद्रीय वित्त मंत्रालय के एक्सपेंडिचर डिवीजन से जारी एक अधिसूचना के मुताबिक इस साल एक जनवरी से मूल वेतन पर 46 फीसदी की दर से नहीं बल्कि 50 फीसदी की दर से डीए का भुगतान किया जाएगा। इसका भुगतान मार्च महीने के वेतन से शुरू होगा। मतलब कि अगले महीने दो तारीख को जो वेतन मिलेगा, उसमें नए दर से डीए लगेगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्रीय मंत्रिमंडल की 7 मार्च 2024 को हुई बैठक में डीए में बढ़ोतरी का फैसला हुआ था। यह बढ़ा हुआ डीए एक जनवरी 2024 से प्रभावी होगा।

साल में दो बार डीए की बढ़ोतरी
अभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों और रिटायर हो चुके पूर्व केंद्रीय कर्मचारियों को पेंशन 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक मिल रहा है। वेतन आयोग ने महंगाई के असर को दूर करने के लिए महंगाई भत्ते का प्रावधान किया है। 7वें वेतन आयोग की सिफारिश के हिसाब से महंगाई भत्ते को साल में दो बार संशोधित किया जाता है। पहली बढ़ोतरी जनवरी से लागू होती है, जबकि दूसरी बढ़ोतरी जुलाई से लागू होती है।

अभी डीए मर्जर पर फैसला नहीं
आज जो वित्त मंत्रालय से सरकुलर निकला है, उसमें डीए का मूल वेतन में मर्जर की बात नहीं है। उल्लेखनीय है कि 7वें वेतन आयोग की सिफारिश है कि अगर महंगाई भत्ता बढ़कर 50 फीसदी पर पहुंच जाए, तो वह मूल वेतन में मर्ज हो जाएगा। जब मूल वेतन बढ़ जाएगा तो फिर एचआरए, ग्रैच्युटी, चिल्ड्रेंस एजुकेशन-ट्रांसपोर्ट अलाउंस आदि में भी बढ़ोतरी हो जाएगी।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...