18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलसचिन को इम्प्रेस करना चाहते थे सरफराज के छोटे भाई, बिग स्क्रीन...

सचिन को इम्प्रेस करना चाहते थे सरफराज के छोटे भाई, बिग स्क्रीन पर देखा और ठोक दिया शतक

Published on

मुंबई

रणजी ट्रॉफी फाइनल मैच के तीसरे दिन मंगलवार को महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी 19 वर्षीय बल्लेबाज मुशीर खान के लिए प्रेरणादायक साबित हुई, जिनके धैर्यपूर्ण 136 रन की पारी से मुंबई ने विदर्भ को जीत के लिए 538 रन का विशाल लक्ष्य दिया। मुशीर ने इस सत्र में रणजी ट्रॉफी के तीन नॉकआउट मैचों में अपना दूसरा शतक जमाकर मैच पर मुंबई का शिकंजा कस दिया। उन्होंने इससे पहले क्वार्टर फाइनल में बड़ौदा के खिलाफ 203 रन की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने सेमीफाइनल में भी तमिलनाडु के खिलाफ 55 रन की अहम पारी खेली थी।

मुझे पहले पता नहीं था कि सचिन सर यहां मौजूद है। मैं जब 60 रन पर बल्लेबाजी कर रहा था तब मैंने उन्हें बड़ी स्क्रीन पर देखा। इसने मुझे अच्छा करने के लिए प्रेरित किया क्योंकि वह मैच देख रहे थे और मुझे उन्हें प्रभावित करना था। अज्जू दादा और श्रेयस अय्यर भाई के साथ साझेदारी साझेदारी के दौरान मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे दो टेस्ट खिलाड़ियों के साथ बल्लेबाजी करने का मौका मिला। उनकी टीम का हर गेंदबाज अज्जू दादा को आउट करने की कोशिश कर रहा था। इससे मेरा काम आसान हो गया।
तीसरे दिन के खेल के बाद मुशीर

तेंदुलकर और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद थे, जो बीसीसीआई की घरेलू क्रिकेट को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दर्शा रहा था। मुशीर खान ने कहा कि कप्तान अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर जैसे अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ क्रीज पर समय बिताने से उन्हें बहुत कुछ सीखने में मदद मिली। मुशीर ने रहाणे के साथ तीसरे विकेट के लिए 130 जबकि अय्यर के साथ चौथे विकेट के लिए 168 रन की साझेदारी की।

हाल ही में भारतीय टीम के लिए अंडर-19 विश्व कप में खेलने वाले इस बल्लेबाज ने कहा कि देश के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट के फाइनल में शतक बनाना उनके लिए एक सपने के सच होने जैसा था। उन्होंने कहा, ‘रणजी ट्रॉफी फाइनल में शतक बनाना मेरे लिए एक सपना था। हमने (अय्यर और मुशीर) अच्छी साझेदारी की, हमने अच्छी तरह से संवाद किया और (अय्यर) भाई जोर दे रहे थे कि हमें लंबे समय तक बल्लेबाजी करनी है और मैच को विरोधी टीम की पहुंच से दूर ले जाना है।’

सरफराज खान को मिला टेस्ट कैप, पिता के नहीं रुक रहे थे आंसू
मुशीर रणजी ट्रॉफी फाइनल में मुंबई के लिए शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए है। उनसे पहले यह रिकॉर्ड रूसी मोदी के नाम था। मुशीर ने बताया कि पहली पारी की विफलता के बाद उन्होंने राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने वाले अपने बड़े भाई सरफराज खान से बात की थी। मुशीर ने कहा, ‘मैंने पहले भाई से बात की थी और उन्होंने मुझसे कहा था कि फाइनल में यह मेरे लिए अच्छा मौका है, जिसे हर कोई देख रहा है। अगर मैं यहां रन बनाऊंगा तो यह मेरे लिए भविष्य में बेहतर होगा। जब मैं पहली पारी में (कम स्कोर पर) आउट हो गया, (उन्होंने मुझसे कहा) कोई बात नहीं, दूसरी पारी में अपना समर्थन करो और जिस तरह से मैं सहज महसूस करूं उसी तरह से बल्लेबाजी करूं।’

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...