3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकनाडा में भारतीय उच्चायुक्त पर तलवार से हमले की कोशिश, पुलिस ने...

कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त पर तलवार से हमले की कोशिश, पुलिस ने नाकाम की खालिस्तानियों की नापाक हरकत

Published on

ओट्टावा

कनाडा में भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा के ऊपर खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने तलवार से हमला करने की कोशिश की, जिसे कनाडा की पुलिस ने नाकाम कर दिया। घटना उस समय हुई जब वर्मा 11 मार्च को इंडो-कनाडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एडमोंटन पहुंचे थे। इस दौरान खालिस्तान समर्थकों ने वर्मा के खिलाफ अपमानजनक नारे भी लगाए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा रहा है कि हथियार लेकर आगे बढ़ रहे खालिस्तान समर्थकों को कनाडाई पुलिस के जवान धक्का देकर पीछे धकेल रहे हैं।

खालिस्तानियों के निशाने पर भारतीय अधिकारी
कनाडा में भारतीय मिशन में काम कर रहे अधिकारी पिछले कुछ समय से खालिस्तान समर्थक गुंडों के निशाने पर हैं। सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की एक अपील के बाद इसमें तेजी आई है, जिसमें पन्नू ने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारतीय दूतावास को निशाना बनाने की अपील की थी। सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में जून 2023 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले को लेकर भारत और कनाडा आमने-सामने आ गए थे, जब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इसके पीछे भारतीय एजेंटों के होने की आशंका जताई थी।

कार्यक्रम को बिगाड़ने की कोशिश
11 मार्च की घटना के दौरान खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने भारतीय उच्चायुक्त और भारत के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी ने भारतीय तिरंगे का भी अपमान किया। खालिस्तानी गुंडों ने कार्यक्रम को बाधित करने की भी कोशिश की। भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने द हिंदू अखबार से बातचीत में बताया कि “खालिस्तान समर्थक तत्वों ने कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए।”

11 मार्च को होने वाले कार्यक्रम के विरोध की अपील करते हुए पन्नू के समर्थकों ने पोस्टर जारी किया था। इस पोस्टर अभियान ने 2023 के समय की याद दिला दी थी, जब कनाडा में खालिस्तानियों ने भारतीय राजनयिकों के खिलाफ हिंसक हमलों का आह्वान किया था। पोस्टर जारी होने के बाद कनाडाई अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की थी, जिन्होंने भारतीय उच्चायुक्त और उनकी पत्नी को कार्यक्रम में सुरक्षित पहुंचाया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...