3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरमजान आते ही आसमान पर पहुंचे भाव! प्याज 300 तो सेब 400...

रमजान आते ही आसमान पर पहुंचे भाव! प्याज 300 तो सेब 400 रुपये प्रति किलो, आपके शहर नहीं यहां के हैं दाम

Published on

भारत के मुकाबले महाकंगाल पाकिस्तान में महंगाई अपने चरम पर है। रमजान से पहले पाकिस्तान में महंगाई ने आम जनता की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं। पाकिस्तान में लंबे वक्त से मुद्रास्फीति दर 31.5 फीसदी पर बनी हुई है, वहीं कुछ चीजों की कीमतों में 60 फीसदी तक का इजाफा दर्ज हुआ है।

कीमतों में लगी आग
पाकिस्तान में फलों की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ी है। अभी तक 120 रुपये प्रति दर्जन के भाव पर बिक रहे केले अब 200 रुपये के हो गए हैं। वहीं हरे सेबी की की कीमत 140 रुपये से बढ़कर 200 रुपये प्रति किलो हो गई है। लाल सुनहरे सेबी अब 350 से 400 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रहे हैं।

अमरूद खरीदना हुआ मुश्किल
अब पाकिस्तान में लोगों के लिए अमरूद खरीदना भी मुश्किल हो गया है। यहां पर अमरूद अब 200 से 250 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रहे हैं। फलों में खरबूजे की कीमत अब 100 से 120 रुपये के मुकाबले 150 से 200 रुपये हो गई है।

लगातार बढ़ रहे सब्जियों के दाम
फलों की कीमत के साथ अब पाकिस्तान में सब्जियों के भाव भी काफी बढ़ गए हैं। पाकिस्तान में अभी तक 50 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रहा आलू 90 रुपये का हो गया है। प्याज अब पाकिस्तान में 300 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। हरी मिर्च 200 रुपये से बढ़कर 350 रुपये की हो गई है। शिमला मिर्च के भाव 400 रुपये प्रतिकिलो हो चुके हैं। पत्तागोभी भी अब 150 रुपये में बिक रही है।

महंगाई ने तोड़ी कमर
पाकिस्तान में महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। मुल्क में नई सरकार का गठन हुआ है। जनता को इस सरकार से काफी उम्मीदें थी। लेकिन लोगों को अभी भी राहत नहीं मिली है। देश में खाने-पीने की चीजों की कीमत में तेजी के चलते लोग परेशान हैं। पाकिस्तान में खाद्य महंगाई में दो से तीन गुना इजाफा हुआ है।

आम आदमी का बुरा हाल
पाकिस्तान में आम आदमी का महंगाई से बुरा हाल है। पाकिस्तान में खाने-पीने से लेकर दूसरे उत्पादों की कीमत आसमान छू रही है। पाकिस्तान में आटा, चावल, चाय पत्ती, लाल मिर्च पाउडर, गुड़, सिगरेट, गेहूं आदि सभी कुछ लगातार महंगा हो रहा है। आम आदमी के लिए अब रोजमर्रा के सामान खरीदना मुश्किल हो जा रहा है।

 

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...