18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेल'मैं अभी नहीं बताऊंगा', रोहित शर्मा को लेकर क्यों कुछ बोलने से...

‘मैं अभी नहीं बताऊंगा’, रोहित शर्मा को लेकर क्यों कुछ बोलने से बचे यशस्वी जायसवाल

Published on

नई दिल्ली,

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में इंग्लैंड को 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में 4-1 से करारी शिकस्त दी है. इस सीरीज में युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने धांसू प्रदर्शन किया और 5 मैचों में सबसे ज्यादा 712 रन जड़ दिए.इस दौरान यशस्वी ने 2 दोहरे शतक भी लगाए. साथ ही 3 फिफ्टी जड़ीं. सीरीज के दौरान रोहित ने यशस्वी की जमकर तारीफ की थी और कहा था कि उन्हें अभी खेलने और सीखने दो. मगर अब यशस्वी ने कप्तान रोहित की जमकर तारीफ की है.

‘ऐसे कई पल है जिन्हें मैं अभी नहीं बताऊंगा’
यशस्वी ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, ‘उनके (रोहित शर्मा) साथ ड्रेसिंग रूम में होना शानदार होता है. उनकी कप्तानी में खेलना जबरदस्त है. ऐसे कई पल है जिन्हें मैं अभी नहीं बताऊंगा. इन्हें मेरे साथ ही रहने दीजिए.’

अपनी बात रखते हुए यशस्वी ने आगे कहा, ‘जिस तरह से वह (रोहित) सपोर्ट करते हैं, जिस तरह से वह बात करते हैं, बैटिंग करते हैं, चाहे जो कुछ हो, वह आपके साथ खड़े रहते हैं. मुझे लगता है कि अपने लीडर में ऐसी क्वालिटी होना अविश्वसनीय है. मैं उनसे सीखता रहूंगा.’

स्पिनर्स के खिलाफ खेलने के में काफी मदद की
टेस्ट सीरीज के दौरान इंग्लैंड के स्टार स्पिनर जो रूट और शोएब बशीर लगातार जायसवाल को ऑफ साइड के बाहर फुल लैंथ पर बॉलिंग करा रहे थे. इससे यशस्वी को काफी परेशानी भी हो रही थी और वो स्ट्रगल करते दिख रहे थे. तब रोहित ने काफी मदद की थी और यशस्वी को ऑफ में शॉट लगाने से मना किया था.

यशस्वी ने कहा, ‘वह (रोहित) आए और मुझसे कहा कि उस समय वह (ऑफ साइड वाला) शॉट ठीक नहीं है. अच्छा होगा सीधा शॉट मारा जाए. इसलिए मैं सीधे मारने की कोशिश कर रहा था. मैं आपसे कहना चाहूंगा कि उनकी आंखों से कुछ नहीं छूटता. उन्हें सब पता रहता है. यह बड़ी क्वालिटी है. उन्हें पता रहता है कि क्या चल रहा है. अलग लेवल है, उनके साथ रहने पर मजा आता है.’

IPL में कहर बरपाएंगे रोहित और यशस्वी
रोहित और यशस्वी अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में खेलते नजर आएंगे. वे राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलते हैं. यहां पर वे जोस बटलर के साथ ओपनिंग की भूमिका निभाएंगे. दूसरी ओर रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस (MI) के लिए बतौर प्लेयर ही खेलते दिखेंगे. उन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई को 5 बार खिताब जिताए हैं. मगर इस बार उनकी जगह हार्दिक पंड्या को कमान सौंपी गई है.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...