14.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालछिंदवाड़ा से बंटी साहू, उज्जैन से अनिल फिरोजिया... BJP ने MP में...

छिंदवाड़ा से बंटी साहू, उज्जैन से अनिल फिरोजिया… BJP ने MP में इन 5 नामों का किया ऐलान, देखें लिस्ट

Published on

नई दिल्ली,

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 72 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. इसके साथ ही पार्टी ने मध्य प्रदेश की शेष 5 सीटों पर भी उम्मीदवार उतार दिए हैं. दरअसल, भाजपा ने पहली लिस्ट में मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 24 सीटों पर कैंडिडेट्स का ऐलान कर दिया था. पार्टी ने छिंदवाड़ा सीट से विवेक ‘बंटी’ साहू, बालाघाट सीट से भारती पारधी, उज्जैन सीट से अनिल फिरोजिया, धार से सावित्री ठाकुर और इंदौर से शंकर लालवानी को चुनावी मैदान में उतारा है.

बता दें कि विवेक ‘बंटी’ साहू छिंदवाड़ा से कांग्रेस कैंडिटेट नकुलनाथ से चुनावी मुकाबला करेंगे. बंटी को इस सीट पर रिपीट किया गया है. वहीं, इंदौर से शंकर लालवानी और उज्जैन से अनिल फिरोजिया पर पार्टी ने दोबारा भरोसा जताया है. जबकि बालाघाट से भारती पारधी को पहली बार टिकट मिला है. जबकि धार से सावित्री ठाकुर को दूसरी बार टिकट, इससे पहले वह 2014 में निर्वाचित हुई थीं.

बीजेपी ने उम्मीदवारों की जो दूसरी लिस्ट जारी की है उसमें महाराष्ट्र एवं कर्नाटक से 20-20, गुजरात से 7, हरियाणा एवं तेलंगाना से 6-6, मध्य प्रदेश से 5, दिल्ली, उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश से 2-2, और त्रिपुरा, दादर एवं नगर हवेली से 1-1 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में इंदौर से शंकर लालवानी चुनाव लड़े थे और 5,47,754 और ऊज्जैन से अनिल फिरोजिया 3,65, 637 वोटों से जीते थे. जबकि छिंदवाड़ा से नत्थन शाह बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़े थे और हार गए थे. उन्हें कांग्रेस कैंडिडेट और कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने 3,07, 536 वोटों से हराया था. इस बार छिंदवाड़ा से बीजेपी ने नकुलनाथ के खिलाफ विवेक बंटी साहू से उतारा है. वह 2019 में छिंदवाड़ा सीट पर हुए उपचुनाव में कमलनाथ के खिलाफ चुनाव लड़े थे. लेकिन वह करीब 25 हजार वोटों से हार गए थे.

लोकसभा में एमपी से अकेली छिंदवाड़ा सीट ही ऐसी है, जो बीजेपी के लिए अभेद किला बनी हुई है, जिसे वो लम्बे समय से भेद नहीं पाई है. इस बार बीजेपी एमपी की सभी 29 लोकसभा सीट जीतना चाहती है, तो उसके सामने सबसे बड़ी चुनोती छिंदवाड़ा ही है. कांग्रेस ने यहां से कमलनाथ के बेटे और वर्तमान सांसद नकुलनाथ को टिकट दिया है. अब नकुलनाथ के सामने बीजेपी ने बंटी साहू को टिकट दिया है. लोकसभा का टिकट बंटी साहू को भले ही पहली बार मिला हो, लेकिन बंटी साहू छिंदवाड़ा से 2 बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं और उन्होंने दोनों बार कमलनाथ को कड़ी चुनौती दी है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...